Breaking

माता के दरबार में पहुंचे माही, फैंस के साथ ली सेल्फी

माता के दरबार में पहुंचे माही, फैंस के साथ ली सेल्फी

डिजिटल डेस्क, रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल खत्म होने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसी दौरान महेन्द्र सिंह धोनी हर बार की तरह इस बार भी देवड़ी माता मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। धोनी की देवड़ी माता मंदिर में खासी आस्था है और वो लंबे समय से यहां पर पूजा अर्चना करने आते रहे हैं। आईपीएल का खिताब जीतने के बाद भी धोनी तमाड़ स्थित मां देवड़ी के मंदिर पहुंचे और मां के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान धोनी के साथ उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे। 

Image result for MAHENDRA SINGH DHONI temple

देवड़ी माता मंदिर में माही की खास आस्था

देवड़ी माता मंदिर रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर तमाड़ में है और माता का ये दरबार माही की आस्था का विशेष केन्द्र है। महेन्द्र सिंह धोनी स्कूल के दिनों से इस मंदिर में आते रहे हैं और हर खास उपलब्धि के बाद वो जब भी वक्त मिलता है मां के दर्शन के लिए जरुर पहुंचते हैं। आईपीएल-11 का खिताब जीतने के बाद भी धोनी मां का आशीर्वाद लेने के लिए खुद की कार चलाते हुए मां के दरबार में पहुंचे जहां महेन्द्र सिंह धोनी के पहुंचने की खबर लगते ही उनके फैंस की भीड़ लग गई। मंदिर में धोनी ने देवड़ी माता की विशेष पूजा अर्चना की और फैंस के साथ सेल्फी भी खिंचाई। महेन्द्र सिंह धोनी के अलावा क्रिकेटर हरभजन सिंह और शिखर धवन की भी देवड़ी माता मंदिर में खासी आस्था है और वो भी अक्सर यहां पर मत्था टेकने के लिए पहुंचते हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी अक्सर मां देवड़ी के दर्शनों के लिए मंदिर में आते रहते हैं। 
 


View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

Special Day with Captain Cool @msdhoni, Super Lunch with Super Family at Farm House. Words can't describe the moments spent. Thank You MS Dhoni and Sakshi Di @SaakshiSRawat. Captain Relaxed after winning @ChennaiIPL.

परिवार के साथ आराम कर रहे हैं माही

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल-11 का चैंपियन बनाने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। बीते दिनों महेन्द्र सिंह धोनी ने सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर गौतम को भी अपने फॉर्म हाउस पर खाने के लिए आमंत्रित किया था जिसके बाद सुधीर गौतम ने खुद माही के परिवार के साथ खाना खाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और इस खास आमंत्रण के बारे में बताया था। धोनी अब जून औऱ जुलाई के महीने में होने वाले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबलों में मैदान पर नजर आएंगे।


Source:  Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.