Breaking

IND vs AFG LIVE : लंच के पहले ही जड़ा धवन ने शतक, बारिश के चलते रुका मैच

INDvsAFG LIVE : लंच के पहले ही जड़ा धवन ने शतक, बारिश के चलते रुका मैच

NEWS HIGHLIGHTS


  •  भारत-अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच शुरू
  •  लंच के पहले ही शिखर धवन ने जड़ा शतक
  •  बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है मैच


डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के इस डेब्यू टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.1 ओवरों में 1 विकेट खोकर 248 रन बना लिए हैं। मैच में भारत को ओपनर शिखर धवन और मुरली विजय ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 168 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी का आकर्षण शिखर धवन का शतक रहा, जो उन्होंने लंच से पहले ही जड़ डाला। शिखर ने महज 87 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस शतक के साथ ही शिखर धवन लंच के पहले शतक ठोंकने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। धवन 107 रन बनाकर अहमदजई का शिकार बने। 168 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद मुरली विजय (94) और लोकेश राहुल (33) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। फिलहाल बारिश के चलते मैच को रोका गया है।



🙌🙌

He also becomes the first Indian to score a century before Lunch on Day 1 of Test cricket.

गौरतलब है कि यह अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच है। कुछ समय पहले ही अफगानिस्तान को टेस्ट मैच खेलने की मान्यता हासिल हुई थी। अपने पहले ही मैच में अफगानिस्तान की टीम विश्व की शक्तिशाली टीमों में शामिल टीम इंडिया से मुकाबला कर रही है। यहां अफगानिस्तान की सारी उम्मीदें अपने गेंदबाज राशिद खान पर टिकी हैं, जिन्होंने इस साल IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।


अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया के कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। कप्तान विराट कोहली को टीम मैनेजमेंट ने आराम दिया  है। उनकी गैर मौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभाल रहे हैं। इसके अलावा बैट्समैन रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है।

दोनों टीमें:

टीम इंडिया: 
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, उमेश यादव
अफगानिस्तान: मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, रहमत शाह, असगर स्टेनिकजई (कप्तान), हाशमतुल्ला शाहिदी, मोहम्मद नबी, अफसर जजाई (विकेटकीपर), राशिद खान, यामीन अहमदजई, वफादार, मुजीब उर रहमान

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.