LIVE : RSS के कार्यक्रम के लिए प्रणब दा ने तैयार किया करीब 25 पन्नों का भाषण
NEWS HIGHLIGHTS
- शाम 06.30 पर संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
- शाम 05.30 से रात 09.30 तक संघ मुख्यालय में रहेंगे प्रणब
- बुधवार शाम को नागपुर पहुंचे हैं प्रणब, संघ कार्यकर्ताओं ने किया था जबरदस्त स्वागत
डिजिटल डेस्क, नागपुर। तमाम विरोधों के बीच पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंच चुके हैं। RSS कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर प्रणब मुखर्जी का भव्य स्वागत किया। वहीं कांग्रेस कोई भी कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए नहीं पहुंचा। प्रणब मुखर्जी आज RSS के तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग के समापन में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे और संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रणब मुखर्जी का अंग्रेजी में लिखित भाषण 25 पन्नों का है, उनका भाषण तकरीबन 20 से 30 मिनट का होगा।
#WATCH RSS members welcome Former President of India Dr. Pranab Mukherjee on his arrival at Nagpur airport. He is the chief guest at a Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) program tomorrow (Earlier visuals) pic.twitter.com/vmLg23M7ni
ये भी पढ़ें : शर्मिष्ठा बोलीं - संघ के कार्यक्रम में जाकर ठीक नहीं किया, भाषण भुला दिया जाएगा बाकी बचेंगी तस्वीरें
प्रणब मुखर्जी बुधवार की शाम को ही नागपुर पहुंच गए थे। वहां पहुंचते ही बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ताओं ने प्रणब मुखर्जी का फूलों के गुलदस्तों से स्वागत किया। कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार की शाम प्रणब मुखर्जी संघ शिक्षा वर्ग के तृतीय वर्ष के प्रशिक्षण कोर्स के समापन समारोह में भाषण देंगे। रात आठ बजे समारोह खत्म होने के बाद उनसे रात्रि भोजन की गुजारिश की गई है। गौरतलब है कि संघ का न्योता स्वीकार करने के बाद से ही प्रणब मुखर्जी विवादों में घिर गए हैं जानकारी के मुताबिक प्रणब गुरुवार शाम 5.30 बजे से रात 9.30 बजे तक संघ मुख्यालय में मौजूद रहेंगे।
इतिहासकार रामचंद्र गुहा की प्रणब को सलाह
प्रणब मुखर्जी के RSS के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर सोशल मीडिर पर जमकर बयानबाजी चल रही है। इन सब के बीच इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने एक ट्वीट कर कहा है कि प्रणब मुखर्जी को किसी भी निमंत्रण को स्वीकारने या नकारने का अधिकार है लेकिन फेक न्यूज के इस जमाने में प्रणब मुखर्जी को अपनी पूरी स्पीच का टेक्स्ट सार्वजनिक करना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने उठाए थे सवाल
आरएसएस का निमंत्रण स्वीकार करने के बाद पी चिदंबरम, जयराम रमेश और सीके जाफर शरीफ से लेकर कई कांग्रेस के नेताओं ने उन पर सवाल उठाए थे। साथ ही उन्हें सलाह दी गई थई कि वो आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल न हों। मगर प्रणब मुखर्जी तमाम नेताओं के विरोध के बावजूद संघ के इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।
आरएसएस ने भी बयानबाजी का दिया था जवाब
वहीं लगातार हो रही बयानबाजी को लेकर RSS ने कहा था कि जो लोग संघ को जानते हैं उनके लिए ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं हैं। हमने अपने कार्यक्रमों में पहले भी देश के बड़े लोगों को बुलाया है, इसी प्रकार प्रणब मुखर्जी को भी बुलाया गया है। ये उनका बड़प्पन है कि उन्होंने हमारा न्योता स्वीकार किया।
Source: Bhaskarhindi.com
कोई टिप्पणी नहीं: