Breaking

फादर्स डे 2018: पापा को खुश करने के लिए दें ये गिफ्ट्स

फादर्स डे 2018: पापा को खुश करने के लिए दें ये गिफ्ट्स


डिजिटल डेस्क । दुनियाभर के पिताओं को सम्मान और प्यार देने के लिए हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 17 जून  को मनाया जाएगा। सभी बच्चे अपने पिता को स्पेशल फील कराने के लिए गिफ्ट्स देने की प्लानिंग कर रहे होंगे। यकीन मानिए इन गिफ्ट्स को पाने के बाद आपके पापा के चेहरे पर काफी बड़ी मुस्कान आ जाएगी। अगर कन्फ्यूज है कि अपने पापा को क्या गिफ्ट दिया जाए तो आज हम आपको गिफ्ट्स को लेकर टिप्स देने वाले हैं जो आपका कन्फ्यूजन दूर करने में आपकी मदद करेंगे। 

fathers day gift के लिए इमेज परिणाम

फुट मसाजर
सभी के पिता परिवार के पालन-पोषण के लिए दिनभर काम करते हैं। ऑफिस के बाद घर आने पर हम उनकी थकान की कल्पना भी नहीं कर सकते। इसलिए आप उन्हें फुट मसाजर गिफ्ट कर सकते हैं। जिसके बाद उनकी थकान पलक झपकते ही दूर हो जाएगी।

फुट मसाजर के लिए इमेज परिणाम

शुगर चेक करने की मशीन
तनाव और खानपान का ध्यान ना रखने की वजह से डायबिटीज की समस्या आम हो गई है। साथ ही ध्यान ना देने पर ये गंभीर रूप ले सकती है। इसलिए अगर आप भी अपने पापा से प्यार करते हैं तो उन्हें शुगर चेक करने की मशीन दे सकते हैं। जिसकी मदद से वे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख पाएंगे।

शुगर चेक करने की मशीन के लिए इमेज परिणाम

ग्रुमिंग किट
अपने पिता को स्टाइलिश बनाने के लिए आप उन्हें एक ग्रुमिंग किट गिफ्ट कर सकते हैं। जिससे वे हरदम फिट और स्टाइलिश दिखाई देंगे।

ग्रूमिंग किट के लिए इमेज परिणाम

प्रिंटिड टी-शर्ट
पिता के साथ अपने प्यार और तालमेल को दिखाने के लिए आप अपने और अपने पिता के लिए एक प्रिंटेड टी-शर्ट ले सकते हैं। जिस पर आपकी और आपके पिता की तस्वीर छपी हुई हो। इसके बाद दुनिया कहेगी कि भाई पापा के लिए प्यार हो तो ऐसा।

प्रिंटेड टी-शर्ट for father के लिए इमेज परिणाम

उनके साथ समय बिताएं
पिता के साथ समय बिताना उनके लिए सबसे प्यारा गिफ्ट होगा। इस फादर्स डे अपने पिता के साथ समय बिताएं। साथ ही उनकी मनपसंद डिश भी बनाकर खिला सकते हैं या कहीं घुमाने लेजाकर उन्हें सरप्राइज शॉपिंग भी करवा सकते हैं।

संबंधित इमेज



Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.