Breaking

गेम ऑफ थ्रोन्स में अब नहीं दिखेंगी मदर ऑफ ड्रैगन्स

गेम ऑफ थ्रोन्स में अब नहीं दिखेंगी मदर ऑफ ड्रैगन्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चाहे तलवार चलाना हो, घुड़सवारी करना हो, ड्रैगन्स को माँ की तरह प्यार करना हो या अपने दुश्मन को बेदर्दी से मार देना, ये सब सत्ता की जंग पर बनी टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में देखने को मिलता है। टीवी का ये शो पूरी दुनिया में मशहूर है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से लेकर हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स तक इस सरीज के फैन हैं। लेकिन इस शो के चाहने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है। इस शो में टार्गैरियन वंश की आखरी वारिस और मदर ऑफ ड्रैगन्स कही जाने वाली डेनरीस टार्गैरियन यानी एमिलिया क्लार्क को अब उनके फैन्स इस शो में नहीं देख पाएंगे। दरअसल उन्होंने सीरीज को अपना गुडबाय कह दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने  इंस्टाग्राम पोस्ट से दी। 

Related image

उन्होंने लिखा- 'किसी दूसरे आइलैंड में जाने के लिए बोट पर बैठ गई हूँ और उस जगह को गुडबाय कह रही हूँ जो लगभग एक दशक से मेरा घर रहा है। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में काम करना एक ट्रिप की तरह रहा। मुझे एक ऐसी लाइफ और ऐसी फैमिली देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया जिसे मैंने कभी इमेजिन भी नहीं किया था'।
 
इस टीवी सीरीज की शुरुआत 17 अप्रैल 2011 में अमेरिका में हुई थी। ये पॉपुलर टीवी शो, जॉर्ज आर. आर मार्टिन की बुक सीरीज 'अ सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर' पर बेस्ड है। हर सीजन में 10 एपिसोड के साथ इसे ब्रॉडकास्ट किया जाता है। सीरीज की कहानी कई छोटी-छोटी कहानियों और कैरेक्टर्स को मिलाकर बनाई गई है। इसकी कहानी ऐसे साम्राज्य वेस्टेरस (Westeros) की है, जो एक जमाने में सात साम्राज्यों पर राज करता था। उस पर काबिज राजा की साजिश में मौत हो जाती है। इसके बाद उसके अधीन रह चुके सभी सातों राज्य खुद को उस सिंहासन के दावेदार की तरह पेश करना शुरू कर देते हैं और ऐसे शुरू होता है न रुकने वाला युद्ध। 


गेम ऑफ थ्रोन्स के आखिरी सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसे 26 जुलाई को ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। यह सीरीज का आठवां और आखिरी सीजन होगा। अमेरिका ही नही भारत सहित कई देशों में इस सीरीज को पसंद करने वाले दर्शकों की संख्या करोड़ों में है। इसके दर्शक हर सीजन का बेसब्री से इंतजार करते रहे हैं।

Image result for Daenerys Targaryen

एमिलिया क्लार्क को इस सीरीज से घर-घर में पहचान मिली थी। उनका पूरा नाम एमिलिया इसाबेल युफेमिया रोज क्लार्क हैं। सीरीज में एमिलिया क्लार्क को हर एपिसोड के लिए 1.1 मिलियन डॉलर मिलते थे। इसी शो की वजह से एमिलिया प्राइम टाइम शोज की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गईं थीं। 

Related image




Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.