Breaking

BSNL का EID का तोहफा, 786 के प्लॉन में मिल रहे धमाकेदार ऑफर

BSNL का EID का तोहफा, 786 के प्लॉन में मिल रहे धमाकेदार ऑफर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल की तरह BSNL ने इस बार भी ईद के मौके पर अपने ईद मुबारक प्लान को पेश किया है। कंपनी ने ईद मुबारक प्लान की कीमत 786 रुपये तय की है। देशभर के लिए इस प्लान की शुरुआत 12 जून से हुई है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इस प्लान का यदि आप फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको ऑफर के लॉन्च से लेकर 15 दिन के अंदर इसे खरीदना होगा। इसके अलावा आपको बता दें कि पिछले साल के मुकाबले कंपनी इस साल ज्यादा बेहतर डील्स और ऑफर आपको दे रही है। इस प्लान में आपको 300GB डाटा 2GB  प्रतिदिन के हिसाब से मिल रहा है। इसके अलावा इस प्लान की वैधता पूरे 150 दिन की है।

Image result for bsnl eid offer

इस प्लान के बारे में ज्यादा चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि BSNL EID Mubarak STV 786 में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इस प्लान के साथ आपको 100SMS प्रतिदिन भी मिलेंगे। इसका मतलब है कि आपको प्लान की वैधता को देखते हुए पूरे 1,5000SMS मिलने वाले हैं। हालांकि इस बार इस प्लान में आपको दिल्ली और मुंबई सर्कल भी मिल रहे हैं, असल में अपने अन्य प्लान्स में दिल्ली और मुंबई को BSNL की ओर से शामिल नहीं किया जाता है, लेकिन इस बार कंपनी ने अपनी परंपरा को बदला है।

Image result for bsnl eid offer

साथ ही इस प्लान में आपको 2GB डाटा डेली की दर से पूरे 300GB डाटा 150 दिनों के लिए दिया जाने वाला है। यह पहली दफा नहीं है जब कंपनी की ओर से इतनी लम्बी वैधता वाला प्लान लॉन्च किया गया हो, हालांकि इस बार कंपनी ने 2GB डाटा भी प्रतिदिन की दर से आपको ऑफर कर दिया है। जैसा कि आपको बता दिया गया है कि इस प्लान को मात्र 12 जून से लेकर 26 जून के बीच ही लिया जा सकता है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इस प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.