Breaking

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले भारत के लिए बुरी खबर

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले भारत के लिए बुरी खबर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून को होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर है। भारतीय टेस्ट टीम के  नियमित विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा का दाएं हाथ की चोट के चलते टेस्ट में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। ऋद्धिमान साहा को आईपीएल के दौरान दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी और उसके बाद वो आईपीएल के बाकी मैच भी नहीं खेल पाए थे। 

Image result for wriddhiman saha SRH

सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते वक्त लगी चोट

ऋद्धिमान साहा आईपीएल-11 में उपविजेता रही सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते वक्त ही उन्हें दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी। इस चोट के बाद ही वो आईपीएल के बाकी मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे। साहा पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से टेस्ट टीम के नियमित सदस्य रहे हैं। ऋद्धिमान साहा की चोट कितनी गंभीर है इसके बारे में अभी कुछ पता नहींं चल पाया है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा है चोट प्रबंधन में भविष्य की योजना को निश्चित करने के लिए एक विशेषज्ञ साहा की चोट को देखेगा और बीसीसीआई के डॉक्टरों टीम उनकी प्रगति पर नजर रखेगी। 
 
Image result for AFGHANISTAN TEST TEAM

14 जून से भारत-अफगानिस्तान टेस्ट
टेस्ट क्रिकेट का दर्जा मिलने के बाद अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ अपना टेस्ट खेलने के लिए भारत आ रही है। टेस्ट बेंगलुरू में 14 मई से शुरु होगा। अफगानिस्तान टीम अपने पहले टेस्ट को लेकर खासा उत्साहित है और टेस्ट के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया है। अफगानिस्तान टीम की कप्तानी असगर स्टानिकजाई के हाथों में है, इसके अलावा  जावेद अहमदी, इशानुउल्लाह, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान, नासिर जमाल, रहमत शाह, हाश्तमुल्लाह शाहिदी, अफसर जाजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, आमिर हमजा, सैयद शिरजाद, यामिन अहमदजाई वफादार, जहीर खान को टीम में शामिल किया गया है। 

Source: Bhaskarhndi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.