Breaking

इन सुइट्स में होता है शानदार अतिथि सत्कार

इन सुइट्स में होता है शानदार अतिथि सत्कार



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घर पर ट्रिप का जब भी कोई प्लान बनता है तो एक अच्छा होटल बुक करने के बारे में आप जरूर सोचते हैं। कई ऐसे होटल है जिनके कमरें बेहद शानदार और आलीशान होते हैं। दुनिया भर में स्थित ये स्पेशल सुइट्स और पेंट हाउस उन मेहमानों के लिए हैं जो सबसे शानदार हॉस्पिटेलिटी पाने के लिए हाई प्राइज खर्च करने के लिए तैयार हैं। आईए जानते है ऐसे ही कुछ शानदार होटल्स के बारे में। 

Related image

रॉयल पेन्ट हाउस सुइट, होटल प्रेसिडेन्ट विलसन, जिनेवा (स्विट्जरलैंड) 
दुनिया के सबसे महंगे होटल रूम की शुरूआत 53,42800 रुपयों से होती है। स्विस आल्प्स के सुंदर नजारें देखने है तो ये होटल रूम आपके लिए बेस्ट है। यहां की सुंदर वादियाँ देखने के लिए ये होटल आपको टॉप फ्लोर पर 12 बेडरूम और मार्बल्स के 12 बाथरूम प्रोवाइड कराता है। यहां के मेहमानो कीस्ट में बिल क्लिंटन और बिल गेट्स शामिल हैं।

Related image

ग्रेंड पेन्ट हाउस, दी मार्क होटल, न्यूयॉर्क  सिटी
सेंट्रल पार्क के इस शानदार होटल के सबसे अच्छे कमरे में, आपको पार्क के खुबसूरत दृश्यों के साथ 2,500 वर्ग फुट की पर्सनल टेरीस भी मिलेगी। यहां पर कमरे के साइज लगभग 12,000 वर्ग फुट है और इन कमरों की कीमत, पर नाईट 50,08875 रुपय है। ये होटल मैनहेटन के सबसे शाही स्थानों में से एक है। आपको यहां पर मशहूर शेफ जीन-जॉर्ज वोंगरिच्टेन की रूम सर्विस भी मिलेगी, जिनके खाने के स्वाद के लिए पूरा अमेरिका दीवाना है।

Image result for maharaja pavilion raj palace jaipur

महाराजा पैवेलियन पैलेस, जयपुर भारत
अगर आप राज पैलेस, भारत के एक प्राचीन शाही महल में रहते हैं, तो आपको कुछ दिनों तक शाही लोगो की तरह फील होगा। महाराजा पैवेलियन पैलेस में पर नाईट का प्राइज 43,41025 रुपय है। इस सुइट में डबल-ऊंचाई वाली छत है और एक खुबसूरत म्यूजियम है।

Related image

टाई वार्नर पेन्टहाउस, फोर सीजन्स, न्यूयॉर्क सिटी 
मार्क होटल पेंटहाउस के मुकाबले यहां के रेट्स थोड़े कम है। टाई वार्नर रूम आपको पर नाईट 33,39250 रुपय तक के रूम उपलब्ध कराता है। फोर सीजन अपने मेहमानों को कैंटिलीवर्ड (कांच की बाल्कनी) से 360 डिग्री में मैनहेटन का खुबसूरत व्यू दिखाता है। 

Related image

पेन्ट हाउस सुइट, ग्रेन्ड हयात कैन्स, फ्रांस
अगर आप ग्रेन्ड हयात कैन्स के टोप लेवल के कमरे में रहते है तो आप एक  ए-लिस्ट हॉलीवुड स्टार की तरह इस जगह की यात्रा कर सकते हैं। यहां के रूम्स के प्राइस लगभग 27,38185 रुपय है। 17,976 - वर्ग फुट तक के इस सुइट में एक प्राइवेट बीच भी उपलब्ध है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.