Breaking

#Sonam Weds Anand : आंनद की हुईं सोनम, शादी के बाद दोनों ने काटा केक



डिजिटल डेस्क, मुंबई। अनिल कपूर की बड़ी बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी में बंधन में बंध गए। सोनम की शादी का फंक्शन उनकी मौसी कविता सिंह के मुंबई स्थित बंगले पर हुआ। मौसी कविता सिंह के बंगले के अंदर एक गणपति और विष्णु मंदिर है। शादी की रस्में यहीं पर हुईं। शादी में बॉलीवुड की हस्तियों समेत कई सेलिब्रिटिज शामिल हए। शादी के इनविटेशन कार्ड के मुताबिक मेहमानों  का ड्रेस कोड इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस रखा गया। साथ ही कलर कोड व्हाइट, पिंक, ब्लू और ऑफ व्हाइट दिया गया। शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद सोनम और आनंद ने पहला केक काटा। इस खास मौके की खास तस्वीरें भी सामने आईं।



भाईयों ने लाल चुनरी के नीचे बहन सोनम को मंडप तक पहुंचाया।

दोस्तों के बीच दूल्हा...
 
सोनम कपूर मंडप के लिए इमेज परिणाम

शादी का मंडप पिंक फूलों से सजाया गया। कर्टन और बाकी पूरे डेकोरेशन को पिंक कलर को ध्यान में रखकर किया गया।

दूल्हा बने आनंद आहूजा डार्क बेज रंग की नेहरू कॉलर शेरवानी में परफेक्ट ग्रूम स्टाइल में नजर आए। शेरवानी पर रूबीज बीडि‍ड ग्रूम ज्वैलरी में आनंद शाही दूल्हे के अंदाज में बेहतरीन दिखे। 

वहीं सोनम ने रेड लहंगा पहना। सोनम कपूर शादी में अनामिका खन्ना के आउटफिट में नजर आईं। सोनम कपूर ने हैवी चोली वाला लहंगा पहना और इसके साथ बड़े झुमके और चोकर नेकलेस कैरी किया। साथ ही मांग टीका भी लगाया जो झुमकों की तरह भारी और चौड़ा भी है।  
हाथों में चूड़ा, कलीरे, माथे पर बड़ा मांग टीका और दुल्हन वाली शर्म सोनम को और भी खूबसूरत बना रही थी। 
'आनंद कारज विवाह'  के बाद एक हुए सोनम और आनंद
सोनम की शादी सिख रिति रिवाजों के अनुसार हुई। शादी में इस जोड़े ने केवल चार फेरे लिए। सोनम और आनंद की शादी 'आनंद कारज' रीति रिवाज से हुई। 'आनंद कारज' का अर्थ होता है खुशी का कार्य। आनंद कारज हिंदू धर्म के विवाह से बिल्‍कुल अलग माना जाता है। इस शादी में लग्न, मुहूर्त, शगुन-अपशगुन, नक्षत्र देखना, कुंडली का मिलान आदि करना जरूरी नहीं होता। सिख गुरुओं के अनुसार पारिवारिक जीवन काफी जरूरी होता है इसलिये शादी को शुभ कार्य का दर्जा दिया गया है।  सिख धर्म में जो लोग गुरु पर पूरी आस्‍था रखते हैं वे आनंद कारज करते हैं। उनके लिए हर दिन पवित्र होता है। 
 
फेरो की जगह लावण
शादी में दूल्‍हे को गुरु ग्रंथ साहिब के सामने बैठाया जाता है। वहीं, दुल्‍हन बाईं तरफ बैठती है। इसके बाद विवाह सम्पन्न करा रहे  सिख संत, जोड़ी को विवाह, उनके कर्तव्यों व दायित्‍व की बखूबी निर्वाह करने का ज्ञान देते हैं। वहीं, इस शादी में फेरे के बदले लावण हुआ। इसमें दुल्‍हन के पिता पगड़ी का एक सिरा दूल्हे के कंधे पर रखते हैं और दूसरा सिरा दुल्हन के हाथ में देते हैं। इसके बाद जोड़ा गुरु ग्रंथ साहिब के चार फेरे लेता है, जिसको लवण, लावा या फेरा बोलते हैं।
 
जारी रहा मेहमानों के आने का सिलसिला  
संगीत की तरह शादी के फंक्शन में भी बॉलीवुड के सितारे मेहमान के तौर पर शामिल हुए। मुंबई में जश्न देर शाम तक चलता रहा। शादी समारोह में हर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, जैकलीन फर्नानडिस, स्वारा भास्कर, चाचा संजय कपूर, चाची माहीप कपूर और कजिन अर्जुन कपूर-अंशुला कपूर, जहान्वी कपूर, खुशी कपूर पिता बोनी कपूर के साथ पहुंची। इस शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां मौजूद रहीं।  
सोनम कपूर मंडप के लिए इमेज परिणाम

संबंधित इमेज

बोनी कपूर अपनी बेटी अंशुला के साथ पोज देते नजर आए।
शादी की रस्में निभाते सोनम और आनंद।
सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने शेयर की ये खूबसूरत फोटो।

कैमरे में कैद हुआ सोनम का खूबसूरत अंदाज।
 
वहीं इस मौके पर सोनम के भाई हर्षवर्धन कपूर भी मीडिया को मिठाई बांटते नजर आए। 

रणवीर सिंह अपने मस्तमौला अंदाज में अर्जुन कपूर के साथ।
 
सोनम की शादी में कजिन अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने सोनम की फिल्म 'दिल्ली-6' का 'मसक्कली' सॉन्ग सोनम को डेडिकेट किया।

 Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.