Breaking

नमक के पानी में मौजूद तत्व रोकते है फंगल इंफेक्शन, जानिए इसके और भी फायदे

नमक के पानी में मौजूद तत्व रोकते है फंगल इंफेक्शन, जानिए इसके और भी फायदे

BhaskarHindi.com | Last Modified -  May 01st, 2018 13:09 IST
नमक के पानी में मौजूद तत्व रोकते है फंगल इंफेक्शन, जानिए इसके और भी फायदे


डिजिटल डेस्क । अक्सर जब लोग समंदर के पानी में जाते है तो वे स्किन और बालों को लेकर चिंतित होते हैं। खारे पानी से इन पर बुरा असर पड़ता है। भले ही समंदर का पानी हमे नुक्सान पहुंचाता हो, लेकिन इससे निकलने वाला नमक हमारे खाने के स्वाद के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाता है। ज्यादातर लोग नमक को सिर्फ खाने में ही प्रयोग करते हैं, लेकिन अगर इसे पानी में मिलाकर नहाया जाए, तो शरीर को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम जैसे मिनरल्स शरीर को इंफेक्शंस से बचाते हैं। नमक के पानी में मौजूद तत्व फंगल इंफेक्शन को बढ़ने से रोकते हैं। रोज इससे नहाने पर डैंड्रफ में काफी आराम मिलता है। आइए जानते है इसके और फायदों के बारे में...

बालों में आए जान
नमक के पानी से नहाने पर रक्त संचार अच्छा हो जाता है। बालों के कीटाणु खत्म होने के साथ ही डैंड्रफ नहीं होने पाती है। बाल स्वस्थ और चमकीले हो जाते हैं।

salt water for hairs के लिए इमेज परिणाम

फेयरनेस भी
नमक का पानी त्वचा की मरी हुई कोशिकाओं को निकालने में मदद करता है। रोज इसके पानी से नहाएंगे, तो त्वचा कोमल और चमकदार बनेगी। रंग भी खिलेगा।

bath in salt water के लिए इमेज परिणाम

संक्रमण से बचाए
नमक के पानी में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम जैसे मिनरल्स होते हैं। ये त्वचा के छिद्रों में जाकर सफाई करते हैं। इससे स्किन इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।

salt water for skin के लिए इमेज परिणाम

अच्छी नींद
नमक के पानी से नहाने पर थकान और तनाव दूर हो जाता है। इससे दिमाग को शांति मिलती है और रात में अच्छी नींद आती है।

अच्छी नींद के लिए इमेज परिणाम

हड्डियों के दर्द और मांसपेशियों को आराम
नमक के पानी से नहाने पर हड्डियों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इससे ऑस्टियोऑर्थराइटिस और टेंडीनिटिस जैसी जॉइंट पेन की समस्या में आराम मिलता है।

हड्डियों के दर्द और मांसपेशियों को आराम के लिए इमेज परिणाम

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.