Breaking

क्या कपूर परिवार की बहू बनने वाली हैं आलिया भट्ट ? ऋषि कपूर के ट्वीट से मचा हंगामा

क्या कपूर परिवार की बहू बनने वाली हैं आलिया भट्ट ? ऋषि कपूर के ट्वीट से मचा हंगामा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरे काफी दिनों से चर्चा में हैं। इसी बीच अब रणबीर के पापा ऋषि कपूर ने एक ट्वीट से दोनों के रिश्तों को और हवा दे दी है। ऋषि कपूर के ट्वीट के बाद लोगों ने रणबीर और आलिया का रिश्ता पक्का समझ लिया है वहीं कुछ सवाल कर रहे हैं कि क्या वो आलिया को अपनी बहू बनाने के लिए तैयार हैं। 

Have worked with most of the talented Bhatt family(and relatives). Mahesh Bhatt,Mukesh Bhatt,Robin Bhatt,Purnima ji, Soni Bhatt, Pooja Bhatt, Emran Hashmi, Alia Bhatt. Thank you all!

दरअसल मंगलवार को रणबीर के पिता और बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने एक ट्वीट में भट्ट परिवार की खूब तारीफ की है। उन्होंने लिखा है 'मैंने भट्ट परिवार जैसे टैलेंटेड लोगों के साथ काम किया है, जैसे महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, रॉबिन भट्ट, पूर्णिमा जी, सोनी भट्ट, पूजा भट्ट, इमरान हाशमी, आलिया भट्ट। इसके आगे उन्होने सभी को धन्यवाद भी दिया। 

Have worked with most of the talented Bhatt family(and relatives). Mahesh Bhatt,Mukesh Bhatt,Robin Bhatt,Purnima ji, Soni Bhatt, Pooja Bhatt, Emran Hashmi, Alia Bhatt. Thank you all!

ऋषि कपूर के इस ट्वीट के बाद से फैंस और यूजर्स सभी ये पूछ रहे हैं कि क्या आलिया-रणबीर के रिलेशन की खबरें सच हैं? इसके अलावा भी यूजर्स तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने दोनों को बधाई भी दे डाली। 

Have worked with most of the talented Bhatt family(and relatives). Mahesh Bhatt,Mukesh Bhatt,Robin Bhatt,Purnima ji, Soni Bhatt, Pooja Bhatt, Emran Hashmi, Alia Bhatt. Thank you all!

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के सेट के अलावा भी दोनों अक्सर मूवी या फिर डिनर डेट पर नजर आते हैं। हाल ही में सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन पर भी दोनों एक साथ पहुंचे थे। जिसके बाद दोनों के रिलेशन की खबर और गरमा गई थी। आलिया ने सोनम के रिसेप्शन की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर ‘YESS’ लिखा था। जिसके बाद से लोगों ने यकीन कर लिया था कि मीडिया की खबरें सिर्फ अफवाह नहीं है। 

हाल ही में आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में रिलेशनशिप के बारे में जवाब देते हुए कहा था कि मेरा फेस रेड हो रहा है और मैं कंट्रोल नहीं कर सकती। हालांकि इसके बाद आलिया शर्माती हुई चेहरा छिपाती नजर आई थीं। 

रणबीर कपूर भी आलिया के साथ रिलेशन को लेकर साफ बयान दे चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने आलिया को अपना क्रश बताया था। रणबीर ने आलिया की फिल्म राजी को भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया है। बता दें कि ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय की भी भूमिका है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.