Breaking

जकार्ता में बोले मोदी-युवाओं के लिए शिक्षा, विज्ञान व टेक्नोलॉजी पर बढ़ाएंगे सहयोग


NEWS HIGHLIGHTS


  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा पर हैं। अपने पहले पड़ाव में वे इंडोनेशिया पहुंचे हैं।
  •  प्रधानमंत्री के इस दौरे से देश की एक्ट ईस्ट नीति को और बढ़ावा मिलेगा।
  •  पीएम मोदी इंडोनेशिया के बाद मलेशिया और सिंगापुर जाएंगे।


डिजिटल डेस्क, जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा पर हैं। अपने पहले पड़ाव में वे इंडोनेशिया पहुंचे हैं। आज राजधानी जकार्ता में पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरे से जहां इंडोनेशिया और भारत के बीच दोस्ती को और मजबूती मिलेगी। दोनों देशों में रक्षा और कारोबार के क्षेत्र में कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी होंगे। पीएम मोदी आज सुबह कालीबाटा नेशनल हीरो सीमेट्री गए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह राष्ट्रपति भवन इस्ताना मर्डेका पहुंचे, जहां राष्ट्रपति जोको विडोडो ने उनका स्वागत किया गया।
Live updates: पीएम मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ इस्तिक्लाल मस्जिद भी गए।


पीएम मोदी ने जकार्ता में राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ पतंग प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया और दोनों ने पतंगबाजी भी की। 



View image on TwitterView image on Twitter

PM Narendra Modi and Indonesian President Joko Widodo at a Kite exhibition in Jakarta



PM Narendra Modi and Indonesian President Joko Widodo fly kites at a Kite exhibition in Jakarta


साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहीं ये बातें

  • पीएम मोदी बोले आज हमारे बीच हुए समझौतों से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत मिलेगी।
  • भारत-इंडोनेशिया के बीच रक्षा, विज्ञान और तकनीकी सहयोग सहित 15 समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
  • PM मोदी बोले- 2025 तक 50 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार होगा।
  • ASEAN में इंडोनेशिया की सकारात्मक भूमिका को हम महत्व देते हैं। एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए इंडोनेशिया को बधाई देता हूं। 
  • दोनों देश 2025 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 बिलियन डॉलर के स्तर तक ले जाने के लिए प्रयास करेंगे।
  • दोनों देशों के बीच हजारों साल से मजबूत सांस्कृतिक संबंध है। इसकी झलक गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई देती है। 
  • दोनों देश 2019 में राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाएंगे। 
  • शिक्षा, विज्ञान व टेक्नोलॉजी पर सहयोग बढ़ाएंगे, इससे दोनों के युवाओं को लाभ मिलेगा।  
  • भारत इंडोनेशिया के साथ मजबूती के साथ खड़ा है, आतंकवाद से लड़ने के लिए विश्व स्तर पर किए जा रहे हैं और इनमें गति लाने की आवश्यकता है।
  • भारत और इंडोनेशिया इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और सुरक्षा को बनाए रखने की आवश्यकता को दोहराते हैं। 

भारत और इंडोनेशिया के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत शुरू हो गई है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जोको विडोडो मौजूद हैं। 


View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

Jakarta: Delegation level talks underway between India and Indonesia. PM Narendra Modi and President Joko Widodo present

जकार्ता में मेर्डेका पैलेस में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी



View image on TwitterView image on Twitter

PM Narendra Modi with Indonesian President Joko Widodo at Merdeka Palace in Jakarta



View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

PM Narendra Modi pays tribute at Kalibata National Heroes' Cemetery in Jakarta.

पीएम मोदी का जकार्ता में गर्मजोशी से स्वागत भी किया गया। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से देश की एक्ट ईस्ट नीति को और बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी इंडोनेशिया के बाद मलेशिया और सिंगापुर जाएंगे। 


View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

I thank Indonesia's Indian community for the enthusiastic welcome Jakarta.



Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.