फ्रिज की बदबू इन आसान तरीकों से करें दूर

डिजिटल डेस्क । गर्मियों में खाने-पीने की चीजें ज्यादा देर तक बाहर रहती है तो खराब हो जाती है। पका खाना तो खुले में रखने से खराब होता है ही, लेकिन कच्ची सब्जियां, फल और दूध भी अगर ज्यादा देर किचन या टेबल पर रखी रह जाए तो सड़ने लगती है। इससे बचने के लिए हम हमारा आधे से ज्यादा किचन फ्रीज में भर देते है। हर वो खाने की चीज जो खराब हो सकती है या गर्मी उसे नुकसान पहुंचा सकती है वो आपको फ्रिज में ही मिलेंगी।
कुछ लोग तो अपने फ्रिज में बाजार से खरीदे हुए वेफर्स भी रख देते है जिससे वो ठंडे रहे। हमारे फ्रिज में इतना सब कुछ रहता है कि फ्रिज में से कई तरह के स्मेल आने लगती। डेयरी प्रॉडक्ट्स से लेकर, सब्जी, फल, वेफर्स, पका हुआ खाना और भी ना जाने कितने तरह के फूड आइटम्स की स्मेल मिक्स हो जाती है। जिससे पूरा फ्रिज अजीब तरह की महक से भर जाता है।
फ्रिज में हम खाने-पीने की चीजों को ये सोचकर रखते हैं कि वो वहां सुरक्षित हैं लेकिन अगर फ्रिज से बदबू आने लगे तो समझ जाइए कि आपके फ्रिज में रखा सामान सुरक्षित नहीं रह गया है। ऐसे में फ्रिज की बदबू दूर करना बहुत जरूरी हो जाता है।आइए आज हम आपको बतातें है फ्रिज की बदबू दूर करने के उपाए।
- खाने का सोडा
खाने वाले सोडा को फ्रिज में एक कटोरी में रख दें। इससे फ्रिज की बदबू चली जाएगी।आप इसे स्थायी रूप से भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- संतरा या पुदीने के अर्क से
संतरा या पुदीने का अर्क फ्रिज की बदबू को दूर करके उसे एक बहुत अच्छी खुशबू से भर देता है। इसमें बदबू सोखने की क्षमता होती है। आप जिस पानी से फ्रिज साफ करें उसमें इनके अर्क की कुछ बूंदें मिला दें। आप चाहें तो इसे कटोरी में डालकर हमेशा के लिए रख भी सकती हैं।

- कॉफी के बीज
कॉफी की कुछ बीन्स को कटोरी में रखकर फ्रिज में रख दें। फ्रिज से न केवल बदबू चली जाएगी बल्कि कॉफी की सोंधी खुशबू भी आने लगेगी।

- नींबू
अगर आप चाहें तो नींबू की कुछ बूंदों को एक कटोरी में पानी के साथ मिलाकर रख सकती हैं या फिर आधे कटे नींबू को यूं भी फ्रिज में रख सकती हैं।
- न्यूज पेपर
अखबार फ्रिज की बदबू को सोख लेता है। आप चाहे तो पहले से ही फ्रिज में रखी जाने वाली चीजों को पेपर से लपेट दें। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहती हैं तो फ्रिज में पेपर का एक बंडल रख दीजिए, बदबू चली जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: