रिलेशन की शुरुआत में पकड़ें अपने ब्वॉयफ्रेंड के ये झूठ

डिजिटल डेस्क । कहते है कि कोई भी रिश्ता सच्चाई की बुनियाद पर शुरू करना चाहिए, लेकिन कई बार जब हम किसी को पसंद करते हैं तो उसके दिल में जगह बनाने के लिए कई तरह के झूठ बोल देते हैं, कुछ जरूरी बातें छुपा लेते हैं। अक्सर लड़के ऐसा करते हैं, क्योंकि उनमें अपने प्यार को हाल में पाने का एक जूनन सा होता है, लेकिन जब सच्चाई का पता लड़कियों को चलता है तब उसके सामने वो झूठ होता है, आपका प्यार या जज्बात नहीं। किसी भी तरह का झूठ रिलेशन को खराब कर सकता है। इसलिए अगर आप में झूठ बर्दाश्त करने की ताकत नहीं है और ब्रेकअप के दर्द से नहीं गुजरना चाहती है, तो आप रिश्ते की शुरआत में ही लड़कों के वो झूठ पकड़ लें जो अक्सर वो बोलते हैं। आइए जानते हैं वो 7 बातें जो लड़के किसी लड़की को इंप्रेस करने के लिए बोलते हैं।
- शुरुआती बातचीत में लड़के अक्सर लड़कियों से उनकी पसंद और नापसंद के बारे में बात करते हैं। एक बार पसंद जान लेने के बाद वो चीजें उनकी भी पसंद और नापसंदी की लिस्ट में अपने आप आ जाती हैं। लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लड़के अक्सर ये झूठ बोलते हैं।
- ज्यादातर लड़के अपना पास्ट शेयर करना पसंद नहीं करते हैं। वो अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड्स के बारे में लड़की के मिजाज के हिसाब से झूठ बोल देते हैं।

- फिटनेस के बारे में भी ज्यादातर लड़के झूठ बोलते हैं। एक मिनट में 40 पुश-अप मारने के बारे में डींग हांकना हो या फिर दौड़ में बढ़ा-चढ़ाकर बात बतानी हो। लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लोग फिटनेस को लेकर झूठ बोलते हैं।
- ज्यादातर लड़के अपनी सैलरी के हिसाब से ज्यादा खर्च दिखाते हैं। अपने परिवार के स्टेटस के बारे में भी बढ़ा-चढ़ाकर बात करना लड़कों की आदत है।

- लड़की के दोस्तों को पसंद करने का नाटक भी लड़के खूब करते हैं।
- हर लड़के को पता होनी चाहिए लड़कियों के बारे में ये 6 बातें।
- लड़के भले ही लड़की को हमेशा याद ना करें लेकिन पूछे जाने पर बताते हैं कि वे यादों में खोए ही रहते हैं।

- ज्यादातर लड़के शुरुआत में खुद को फेमिनिस्ट दिखाते हैं भले ही उनको इसका मतलब ना पता हो, लेकिन कूल दिखाने के लिए लोग ऐसा करते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं: