गर्मियों में ऐसे करें आंखों की देखभाल

डिजिटल डेस्क । इंसान की 6 इंद्रियां होती हैं और हर एक इंद्री का हमारे जीवन में काफी महत्व होता है। इसमें सबसे नाजुक होती है, आंखें। इन्हें धूप, पानी, हवा, धूल और किसी भी चीज से चोट पहुंचने का खतरा बना रहता है। अगर इनकी ठीक से देखभाल ना की जाए तो उनके खराब होने का खतरा बना रहता है। आंखें अनमोल होती हैं, इसलिए उसका ख्याल भी हमें बखूबी रखना होगा।
गर्मी की तेज तपिश और धूप हमारी आंखों को कितना नुकसान पहुंचा सकती है और उससे बचाव में हमें क्या सावधानी बरतनी चाहिए, इस बात को जान लेना हमारे लिए बेहद जरूरी है।
इस बदलते मौसम और तेज धूप भरी गर्मी में आंखों के बचाव और उसकी देखभाल के लिए कुछ टिप्स देंगे जो आपके बहुत काम आएंगे। जिससे हम अपनी अनमोल आंखों को इस गर्मी में नुकसान पहुंचने से बचा सकते हैं।
एलर्जिक रिएक्शन में सबसे पहले आंखों में पानी आना, चुभन होना और आंखों का लाल होना, ये तीन ऐसे लक्षण हैं, जिससे एलर्जी रिएक्शन का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में सबसे ज्यादा मोस्ट कॉमन एलर्जिक कांजेक्टिवआइटिस है जो पूरी तरह एलर्जिक रिएक्शन से होता है।
उन्होंने कहा कि मौसम बदलने की वजह से भी आंखों में एलर्जी हो जाती है। इसके बचाव के लिए सबसे बढ़िया तरीका है कि आंखों को बिल्कुल भी न मलें और पहले ठंडे पानी से धोएं। उसके बाद भी कोई दिक्कत आती है तो इसमें जरा भी लापरवाही न करते हुए नेत्र विशेषज्ञ से राय लें।

सूरज की तेज धूप और उसमें से निकलने वाली अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से आंखों का बचाव भी बेहद जरूरी है। सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणें हमारी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए घर से बाहर निकलते समय धूप के चश्मे जरूर पहनें।
उन्होंने बताया कि सन ग्लास जहां धूल के कण को आंखों में जाने से रोकता है, वहीं सूरज की अल्ट्रा किरणों से भी काफी हद तक बचाव करता है तेज धूप से आंखों के बचाव के लिए सिर पर टोपी का इस्तेमाल भी करें। ऐसा करने से सूरज की किरण आपके चेहरे पर पहुंच नहीं बना पाती। साथ ही आपकी आंखों को उसकी किरणों से सुरक्षित रखती है।
कोई टिप्पणी नहीं: