नरेंद्र मोदी नफरत फैलाते हैं, उनपर कांग्रेस मुक्त भारत का भूत सवार: सोनिया गांधी

डिजिटल डेस्क, विजयपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार के अंतिम दौर में कांग्रेस राज्य की सत्ता में बरकार रहने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बाद अब यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी दो साल बाद चुनाव प्रचार के लिए रण में उतर आई हैं।
मंगलवार को चुनाव प्रचार करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर कांग्रेस मुक्त भारत का भूत सवार है। बीजापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, 'पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, सिर्फ नफरत फैलाते हैं।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) अध्यक्ष ने कहा, 'केंद्र की मोदी सरकार कर्नाटक के साथ भेदभाव कर रही है। सिद्धारमैया और उनके सहयोगियों के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जो कदम उठाए हैं, वे बेमिसाल हैं। कांग्रेस सरकार ने हिंदुस्तान का नंबर वन राज्य बनाया है, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।' सोनिया गांधी ने कहा कि सिद्धारमैया से न मिलकर पीएम मोदी ने कर्नाटक की जनता का अपमान किया। जिन राज्यों में सूखा पड़ा उन्हें मोदी सरकार ने खूब पैसा दिया लेकिन कर्नाटक के किसानों को नहीं दिया।
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस विकास के काम कर रही है लेकिन मोदी जी का 4 साल से एक ही काम है कि जो कांग्रेस ने अच्छा किया है, उसे खत्म करना। मोदी जी पर कांग्रेस मुक्त भारत का जुनून है, उन्हें कांग्रेस मुक्त भारत का भूत लगा है लेकिन कांग्रेस मुक्त भारत तो छोड़िए, वह अपने सामने किसी को बर्दाश्त नहीं कर सकते।' सोनिया गांधी ने कहा, 'मोदी जी भाषण अच्छा देते हैं लेकिन उनके भाषण से पेट नहीं भरता. पीएम मोदी जी इतिहास के गलत तथ्य बताते हैं।

दो साल से चुनावी रैली नहीं कर रही थीं सोनिया गांधी
बता दें कि करीब दो साल से सोनिया गांधी किसी भी चुनावी रैली को संबोधित नहीं कर रही थी। पिछले दो साल के बीच में उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में विधानसभा चुनाव हुए इसके अलावा कई स्थानों पर लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव भी हुए लेकिन कहीं पर भी चुनाव प्रचार के लिए सोनिया गांधी मैदान पर नहीं उतरीं।

यूपी में प्रचार के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सोनिया गांधी ने वाराणसी में 2 अगस्त 2016 को एक रोड शो किया था। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उस समय में उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कराकर दिल्ली लाया गया था। तभी से सोनिया गांधी ने चुनावी अभियानों से दूरी बना ली थी। वहीं इसके बाद से राहुल गांधी ने पार्टी के चुनावी प्रचार का कमान संभाली थी। कर्नाटक चुनाव में भी राहुल गांधी के ऊपर ही पार्टी के प्रचार की पूरी जिम्मेदारी है लेकिन अब वोटिंग की तारीख नजदीक आते देख कांग्रेस ने प्रचार को और रफ्तार दे दी है।

बीजापुर में ही सोनिया की रैली क्यों?
दरअसल बीजापुर उत्तर पश्चिम कर्नाटक का क्षेत्र है। बीजापुर बेलगाम संभग के अंतर्गत आता है। इस डिवीजन में धारवाड़, गडग, हावेरी और उत्तर कन्नडा जिले आते हैं। यहां से करीब 94 सीटें आती हैं। इस इलाके में जीत का मतलब राज्य की सत्ता में आना तय माना जाता है। बता दें कि बीजापुर में पहला महिला विश्वविद्यालय 2003 में कांग्रेस के कार्यकाल में बनाया गया था।

मनमोहन सिंह ने कर्नाटक में की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया था। मनमोहन सिंह ने नोटबंदी और जीएसटी को मोदी सरकार की सबसे बड़ी गलती बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार की नीतियों से सिर्फ देश को नुकसान हुआ है। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर कहा था कि जल्दबाजी में जीएसटी लागू करना और नोटबंदी का फैसला मोदी सरकार की सबसे बड़ी गलती है। इन्ही गलतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचा है।

12 मई को वोटिंग, 15 मई को रिजल्ट
दरअसल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार अंतिम दौर में पहुंच गया है। 10 मई को चुनावी प्रचार खत्म हो जाएगा। ऐसे में सभी पार्टियां वोटर्स को रिझाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा और 15 मई चुनाव के परिणाम आएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं: