Breaking

बिल्ला नंबर 15, जयपुर की पहली महिला बनी कुली

बिल्ला नंबर 15, जयपुर की पहली महिला बनी कुली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने ये बात बहुत लोगों से सुनी होगी की कुछ काम सिर्फ पुरुषों के लिए ही होते हैं , महिलाओं की बस की बात नहीं है, लेकिन आज कल की महिलाएं हर फील्ड में पुरुषों को बराबरी से टक्कर दे रही है। ऐसी ही एक कहानी है  मंजू देवी की, जो उत्तर-पश्चिम रेलवे ( जयपुर) की पहली महिला कुली हैं, एक ऐसा पेशा जो पुरुषों के लिए जाना जाता है। वो अपने परिवार से एकमात्र कमाने वाली महिला है। मंजू ने 10 साल पहले ही अपने पति को खो दिया था। आज वो अपने तीन बच्चों के साथ रह रही है।

Image result for women coolie in jaipur

आज तक नहीं बनी कोई महिला कुली 
पारिवारिक विवादों और मनोवैज्ञानिक बाधाओं पर काबू पाने और अपनी मां मोहिनी द्वारा प्रोत्साहित करने के बाद, मंजू देवी ने अपने मृत पति महादेव का कुली लाइसेंस नंबर लिया। शुरुआत में अधिकारियों ने उसे बताया कि कोई महिला कुली का काम नहीं करती है इसलिए उसके लिए यह मुश्किल होगा, लेकिन मंजू ने अधिकारियों से कहा की वो ये काम कर लेंगी आखिरकार उन्हें लाइसेंस नंबर मिल ही गया।

Image result for women coolie in jaipur

अपनी वर्दी खुद ही की डिजाइन
उन्हें नौकरी की वास्तविकताओं को समझने में थोड़ा वक्त लगा साथ ही अपनी वर्दी डिजाइन करना भी उनके लिए चुनौतिपूर्ण था। अब वो एक लाल कुर्ता और काली सलवार पहने हुए अपने परिवार का पेट भरने के लिए घर से काम करने के लिए निकल जाती है।

Image result for women coolie in jaipur

मंजू को किया मंत्रालय ने सम्मानित
मंजू देवी 112 महिलाओं में से एक थीं, जिन्हें महिला और बाल विकास मंत्रालय ने सम्मानित किया है, इसके पहले पूर्व ब्यूटी क्वीन्स - ऐश्वर्या राय और निकोल फरिया, पर्वतारोही बछेंद्री पाल, अंशु जम्सेन्पा, मिसाइल महिला टेस्सी थॉमस और निजी जासूस रजनी पंडित को सम्मानित किया जा चुका है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.