Breaking

B day special: विराट के सिक्स पर आउट हुईं अनुष्का शर्मा के बारे में जानिए कुछ खास बातें

B day special: विराट के सिक्स पर आउट हुईं अनुष्का शर्मा के बारे में जानिए कुछ खास बातें


डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। 10 साल के अपने फिल्मी करियर में अनुष्का ने वो मुकाम हासिल किया है जो कई एक्ट्रेस अपने पूरे करियर में हासिल नहीं कर पाती हैं। मॉडलिंग और एक्टिंग में पैर जमाने के बाद ही अनुष्का ने अपनी दूसरी पारी प्रोड्यूसर के तौर पर शुरू की और एक्टिंग के साथ अपने पैशन के लिए 'एनएच 10', 'फिल्लौरी' और 'परी' जैसी फिल्में बनाई। अनुष्का हर लड़की के लिए एक इन्सपिरेशन हैं, जो सिर्फ अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने की सलाह देती हैं।
आज अनुष्का अपना अपना 30वां जन्मदिन मना रहीं हैं। चलिए जानते हैं, उनके बारे में कुछ रोचक बातें। हिमाचल प्रदेश की ये लड़की पिता के आर्मी जॉब के कारण पूरे देश में घूमी है, लेकिन पढ़ाई में तेज अनुष्का ने इंजीनियर या डॉक्टर बनने की बजाए मॉडलिंग को चुना। दरअसल मॉडलिंग तो सिर्फ ग्लैमर की दुनिया में आने का एक जरिया था, उनका असली मकसद तो सिल्वर स्क्रीन पर बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम करना था। 

anushka sharma glamorous के लिए इमेज परिणाम

हिंदी सिनेमा में शाहरुख खान जैसे दिग्गज अभिनेता के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं अनुष्का ने अब तक 17 फिल्मों में अदाकारी की है, जिसमें उनकी ज्यादातर फिल्में सफल रही हैं। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुई थी, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई बेंगलुरू के आर्मी स्कूल से हुई। अनुष्का के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा आर्मी में हैं और उनकी मां आशिमा शर्मा घर संभालती हैं।

anushka sharma childhood के लिए इमेज परिणाम

कैसे रखा ग्लैमर की दुनिया में कदम
अनुष्का शर्मा कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग में करियर बनाना चाहती थीं। अपने करियर को कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अनुष्का ने मुंबई का रुख किया। वहां उन्होंने लैक्मे फैशन वीक से अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। बाद में वो कई ब्रांड्स के कैंपेन का हिस्सा रहीं। मॉडलिंग में अपने करियर को तलाशने सपनों के शहर में पहुंची अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने लगीं।

anushka sharma modelling days के लिए इमेज परिणाम

ऐसे मिली पहली फिल्म
अनुष्का शर्मा ने जब अपनी पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के लिए ऑडिशन दिया था तब वो ये भी नहीं जानती थीं कि उनका ऑडिशन लेने वाले आदित्य चोपड़ा ने ही सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' का निर्देशन किया था। सिमी ग्रेवाल के शो 'इंडियाज़ मोस्ट डिजायरेबल' में अनुष्का शर्मा ने ये खुलासा किया था कि ऑडिशन के बाद में उनके भाई ने उन्हें बताया कि आदित्य चोपड़ा ने ही 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' का निर्देशन किया था। ये बात जानकर अनुष्का हैरान रह गई थीं। कहा जाता है कि 'रब ने बना दी जोड़ी' के ऑडिशन के वक्त आदित्य चोपड़ा ने अनुष्का से कहा था कि वो ज्यादा खूबसूरत नहीं हैं, लेकिन बाद में अनुष्का शर्मा को उन्हीं की प्रोडक्शन हाउस की तरफ से लगातार तीन फिल्मों के ऑफर मिले। 

anushka sharma in rab ne bana di jodi with shahrukh khan के लिए इमेज परिणाम

शाहरुख ने अनुष्का को दिया था फिल्म की सक्सेस का क्रेडिट
पहली ही फिल्म से अनुष्का शर्मा ने खुद के टैलेंट को साबित कर दिया था। फिल्म जबरदस्त कामयाब हुई थी। साथ ही अनुष्का को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन भी मिला, लेकिन अवॉर्ड प्रियंका चोपड़ा (फैशन के लिए) ने जीता। फिल्म में उनके काम को देखते हुए शाहरुख खान ने एक बयान में कहा था कि 'रब ने बना दी जोड़ी' की कामयाबी अनुष्का की वजह से है, उनकी वजह से नहीं। पहली फिल्म से लेकर अब तक अनुष्का ने भले कुछ फ्लाॉप्स का सामना भी किया हो, लेकिन वो डरी नहीं और अफने करियर में नए मुकाम हासिल करती गई। 

anushka sharma in movies के लिए इमेज परिणाम

बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम कर चुकीं हैं अनुष्का
आज के दौर में अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बड़ी हिरोइनों की लिस्ट में काफी ऊपर हैं। उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है। खास बात ये है कि अनुष्का ने बॉलीवुड के तीनों बड़े खानों के साथ काम किया है। उन्होंने शाहरुख के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी', 'जब हैरी मेट सेजल' और 'जब तक है जान' में काम किया। सलमान खान के साथ अनुष्का ने फिल्म 'सुल्तान' में काम किया और आमिर खान के साख 'पीके' में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे।

anushka sharma with khans के लिए इमेज परिणाम

लव लाइफ भी रही काफी इंट्रेस्टिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में अपने मॉडलिंग के दिनों में अनुष्का साथी मॉडल जोहेब यूसुफ के साथ रिश्ते में थी। वक्त बीतने के साथ अनुष्का कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं और जोहेब स्ट्रगल करते रहे। करीब दो साल रिश्ते में रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे।
जोहेब के बाद अनुष्का की जिंदगी में रणवीर सिंह आए। साल 2010 में आई अनुष्का शर्मा की तीसरी फिल्म 'बैंड बाजा बारात' सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में पहली दफा रणवीर सिंह और अनुष्का की मुलाकात हुई। कहा जाता है कि इसी फिल्म के सेट पर दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके अगले ही साल अनुष्का ने रणवीर के साथ दूसरी फिल्म 'लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल' में काम किया। कहा जाता है कि इस दौरान दोनों सितारे एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे और अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे।

मीडिया में दोनों सितारों के रिश्तों को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स आईं, लेकिन अनुष्का ने अपने रिश्ते को कभी कुबूल नहीं किया। एक शो में उन्होंने बताया था कि उनको रणवीर को लेकर आकर्षण था, लेकिन उसके आगे कुछ भी नहीं। यूं तो अनुष्का का नाम अर्जुन कपूर, सुरेश रैना,रणबीर कपूर और शाहिद कपूर के साथ भी जोड़ा गया था, लेकिन किसी भी रिश्ते को लेकर एक्ट्रेस ने मीडिया में कोई बयान नहीं दिया। 

anushka sharma affairs के लिए इमेज परिणाम

विराट से ऐसे हुई थी मुलाकात 
एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात हुई थी। उसी के बाद से दोनों का प्यार परवान चढा। आज भारतीय टीम के कप्तान और बॉलीवुड की टॉप हिरोइनों में शुमार अनुष्का शर्मा एक दूसरे से शादी कर चुके हैं और अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। इन दोनों की शादी पिछले साल 11 दिसंबर को इटली के टस्कानी में हुई थी। इन दोनों के इश्क के चर्चे भी खूब रहे थे।

संबंधित इमेज

अनुष्का अक्सर विराट का मैच देखने स्टेडियम पहुंच जाया करती थी। अब शादी के बाद भी कुछ ऐसी ही तस्वीरे देखने को मिलती हैं। आईपीएल के दौरान विराट कोहली की टीम आरसीबी के लगभग हर मैच में अनुष्का शर्मा अपने पति की हौसलाअफजाई करती नजर आती हैं।

संबंधित इमेज

विराट ने पत्नी को ऐसे किया विश
हाल ही में उनके पति भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनके जन्मदिन पर उन्हें केक खिलाते हुए एक तस्वीर शेयर की हैं जो बहुत ही प्यारी हैं। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का बहुत ही स्वीट अंदाज में नजर आ रहे हैं। विराट ने अनुष्का और अपनी तस्वीर शेयर कर कैप्शन दिया है 'Happy B'day my love. The most positive and honest person I know. Love you' इस तरह विराट अपना प्यार जताते हुए नजर आए हैं।
 
आप सभी को बता दें कि अनुष्का से विराट बहुत प्यार करते हैं और वो ये तक कह चुके हैं कि अनुष्का से पहले उनकी जिंदगी में कोई नहीं है। फिलहाल अनुष्का, वरुण धवन के साथ फिल्म 'सुई धागा' और शारूख खान के साथ'zero' की  शूटिंग में व्यस्त हैं।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.