Breaking

नेहा धूपिया ने अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी संग लिए सात फेरे


डिजिटल डेस्क, मुंबई। ऐसा लग रहा है जैसे बॉलीवुड में वेडिंग सीजन चल रहा है। सोनम कपूर की शादी के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने चुपचाप शादी कर ली है। उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी को ही अपना जीवनसाथी बनाया है। अंगद भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। नेहा धूपिया की शादी पंजाबी रीति रिवाज से हुई है।


शादी करने के बाद नेहा धूपिया ने शादी की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कर सबको चौंका दिया है। 37 वर्षीय एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी उम्र से दो साल छोटे एक्टर अंगद बेदी से पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की है। ट्विटर पर गुड न्यूज देते हुए नेहा धूपिया ने लिखा है उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली और यह उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला है। 


वहीं अंगद बेदी ने भी ट्विटर पर नेहा के साथ शादी की फोटोज शेयर कर उन्हें अपनी पत्नी बताया है। अंगद बेदी दिल्ली के लिए रणजी खेल चुके हैं। मॉडलिंग में हाथ आजमाने के बाद उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा। अंगद बेदी ने रेमी डीसूजा की फिल्म फालतू से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वो उंगली, पिंक, टाइगर जिंदा है जैसी कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। अंगद बेदी की अगली फिल्म सूरमा है। 


वहीं नेहा धूपिया भी कई फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने विद्या बालन के साथ फिल्म तुम्हारी सुलु में महत्वूर्ण किरदार निभाया था। नेहा को जूली और चुप-चुप के जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि मिस इंडिया बनने के बाद नेहा ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। नेहा इन दिनों अपने शो नो फिल्टर के लिए काफी सुर्खियों में हैं। अपने इस शो में वो सेलेब्स के सीक्रेट्स पर बात करती हैं। 
शादी की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड हस्तियों ने भी नेहा को उनकी शादी की बधाइयां देना शुरू कर दिया है। सबसे पहले करण जौहर ने उन्हें बधाई दी।



My darling and most special friend @NehaDhupia who l love and adore dearly is married to the gentleman and talented @Imangadbedi !! Here’s wishing them decades of unconditional love!!!!❤️❤️❤️❤️😘😘😘

हालांकि नेहा पहले भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर अंगद के साथ तस्वीरें शेयर करती रही हैं। अंगद बेदी टीवी पर खतरों के खिलाड़ी और 24 जैसी सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। काफी लंबे समय से नेहा धूपिया और अंगद के बीच  दोस्ती चल रही थी।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.