Breaking

शराब और स्मोकिंग करने से हो रही है ये खतरनाक बीमारी

शराब और स्मोकिंग करने से हो रही है ये खतरनाक बीमारी


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में पार्टीज में या दोस्तों के साथ शराब पीना काफी आम बात हो गई है। ऐसे में कई बार इसका सेवन करते-करते लोगों को इन चीजों की लत लग जाती है। इसी वजह से दिल से संबधित या कई और बीमारियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो दिन ब दिन लोगों में बढ़ती जा रही है। 

Related image

एट्रियल फाइब्रिलेशन
एट्रियल फाइब्रिलेशन एक ऐसी बीमारी है जिसमे रक्त प्रवाह की गति धीमी हो जाती है। ये अक्सर असमान्य गति से शुरु होता है और समय के साथ-साथ स्थिर हो जाती है।

Image result for alcohol

इस तरह बचा जा सकता है
शराब पीना और धूम्रपान करना ये हमारी जीवन शैली बन गई हैं जिन्हें काफी नकारात्मक माना जाता है। इनकी आदत छोड़ना बहुत लोगो के लिए चुनौती की तरह होता है, लेकिन अगर वो इसमे कामयाब हो जाए तो स्ट्रोक, हार्टअटेक और दिल से संबंधित बाकी बीमारियों से बचा जा सकता है।

Related image

शोध से पता चली ये बात
बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि 55 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों में, एट्रियल फाइब्रिलेशन (एएफ) का जोखिम 37 प्रतिशत तक ज्यादा होता है।

Image result for old people alcohol

दिन ब दिन इस बीमारी में हो रही है वृद्धि
एट्रियल फाइब्रिलेशन वाले व्यक्तियों की संख्या में दिन ब दिन वृद्धि होती जा रही है। 10 वर्षों के भीतर एट्रियल फाइब्रिलेशन के विकास के ये है कुछ कारण- सिगरेट धूम्रपान, शराब, उच्च रक्तचाप, मोटापा, मधुमेह, म्योकॉर्डियल इंफेक्शन और हार्ट फेलियर।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.