Breaking

102 साल की इस महिला ने बना डाले इतने रिकॉर्ड

102 साल की इस महिला ने बना डाले इतने रिकॉर्ड 


डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।  आपने कई बार ये सुना है कि कोई भी मुकाम हासिल करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। जी हां, ऐसी ही कुछ कहानी है 102 साल की अमेरिकी एथलीट इडा कीलिंग की, जिन्होंने अपने दो बेटों को खोने के दुख को भुलाने के लिए एक एथलीट के रूप में अपना करियर शुरू किया। जिस समय उन्होंने एथलेटिक्स की दुनिया में अपने कदम रखे थे तब वो 67 वर्ष की थी।

Image result for ida keeling

बना चुकी है विश्व रिकॉर्ड
1915 में पैदा हुई इडा '95-99 'और' 100 से ऊपर आयुवर्ग में 609 मीटर और 100 मीटर की दूरी के लिए मास्टर्स विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं। 2011 में उन्होंने मैनहेटन ट्रैक में 29.86 सेकेंड में 60 मीटर की दौड़ पूरी करने के दौरान विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। उस वक्त उनकी उम्र 95 वर्ष थी।

Image result for ida keeling

100 साल की उम्र में भी हैं एनर्जेटिक
जब वो 99 साल की हो चुकी थीं तब उन्होंने 2014 में फिर से एक रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 58.9 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी की। जब वो 100 साल की हुई तब वो इस उम्र में 100 मीटर की दौड़ पूरी करने वाली पहली महिला बनी।
 
Related image

जिंदगी में आगे बढ़ते रहना है जरूरी
इडा को अब हर पल ये एहसास होता है कि उनकी गति उम्र के साथ धीमी हो चुकी है, लेकिन वो इस बात को तवज्जो देती है कि जिंदगी में हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करना बेहद जरूरी है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.