नंगे पैर जमीन पर चलने के हैं इतने सारे फायदे
अक्सर लोग नंगे पांव चलने से कतराते हैं। नई तकनीकों के आने से इंसान बहुत ही सुस्त और प्रकृति से बहुत दूर चला गया है। अगर घर के बाहर की बात करें तो कंकड़ या कांटों से बचने के लिए जूतों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आज की पीढ़ी तो बिना चप्पल के घर पर भी रहना पसंद नहीं करती। अगर आप भी नंगे पांव चलने के फायदों से अनजान है तो ये खबर जरूर पढ़ें।
गहरी नींद
अक्सर लोगों को किसी टेंशन या परेशानी के कारण गहरी नींद नहीं आती। अगर आपको भी ऐसी समस्या है तो घास में या गार्डन में नंगे पैर जरूर चलें। जमीन पर बिना चप्पल के चलने से स्ट्रेस और टेन्शन दूर होता है। जब भी हम नंगे पैर चलते हैं, उस वक्त हमारे शरीर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है और सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।
दिमाग होता है तेज
आपने अक्सर देखा होगा मार्शल आर्ट्स और योग को नंगे पैर किया जाता है। हमारे शरीर में 70% पानी होता है और जितना अधिक हम जमीन पर रहते हैं, उतना ही तेजी से ये कार्य करता है। नंगे पैर चलने से हमारा दिमाग तेज होता है साथ ही हम मेंटली स्टेबल रहते हैं।
पोस्चर
हाई हील्स दिखने में जितनी फैशनेबल और आकर्षित लगती है उससे कई ज्यादा ये आपके लिए नुकसानदायक होती है। ये हमारे पैर की सतह को कमजोर करती है और पैर के लचीलेपन को घटाती है। जूते हमारे पोस्चर को प्रभावित करते हैं इसी वजह से बैक पेन, नैक पेन और नी पेन जैसी समस्याएं होती है। नंगे पैर चलने से एड़िया और घुटने मजबूत होते हैं।
इंद्रियों को करता है स्ट्रांग
नेचुरल सेंसरी एक्सपीरियंस हमारे सेंसेस को स्ट्रांग बनाते है, लेकिन जूते पहनने के कारण हम ये नेचुरल एक्सपीरियंस नहीं ले पाते। हमारे पैरों पर कुछ बिन्दु होते हैं, जब वे जमीन को स्पर्श करते हैं, तो ये हमारी इंद्रियों को स्टिमुलेट करते हैं। इसके अलावा नंगे पैर चलने से हम और ज्यादा अलर्ट रहते हैं।
मांसपेशियों और हड्डियों को करता है मजबूत
नंगे पैर चलने से रक्त प्रवाह बढ़ता है और हमारी हड्डियां और मसल्स मजबूत बनते हैं। धूप में नंगे पैर चलने से हड्डियों में कैल्शियम की कमी नहीं रहती, लेकिन इस बात का ध्यान रखें की सुबह और शाम ही नंगे पैर चलें। यदि आप शुगर पेशेंट हैं तो ध्यान रखें कि आपको काँटा न लगे और चोट से भी बचाव करें.
Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं: