Breaking

Volvo इस साल इंडिया में करेगी दो और कारें एसेंबल

Volvo इस साल इंडिया में करेगी दो और कारें एसेंबल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वीडन की ऑटोमोबाइल कंपनी वॉल्वो कार्स ने इंडिया में अपने कारोबार को मजबूत करने के लिए अपने दो और मॉडलों- XC60 तथा V90 को स्थानीय स्तर पर एसेंबल करने की योजना बनाई है। वर्तमान में कंपनी बंगलोर स्थित अपने उत्पादन संयंत्र में XC90 और S90 मॉडलों को एसेंबल करती है। कंपनी देश में पार्ट्स वेयरहाउस खोलने के अंतिम चरण में है, ताकि उसके डीलरों को तेजी से स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति हो सके। वॉल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) चार्ल्स फ्रंप ने यहां बताया कि हम इस साल के मध्य तक कुछ एसपीए (प्लेटफॉर्म) कारों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। 

volvo to assemble two car models in india, dealers to get spare parts easily

उन्होंने कहा कि एसपीए प्लेटफॉर्म की कारों में V90 क्रॉस कंट्री तथा XC60 शामिल हैं, जिन्हें भारत में एसेंबल किया जाना अभी बाकी है। वॉल्वो कार्स ने बीते साल अक्टूबर  में बंगलूरू में XC90 मॉडल कारों की लोकल एसेंबली शुरू की थी। इस महीने कंपनी ने इसी संयंत्र से S90 मॉडल की लोकल एसेंबली शुरू की। दोनों मॉडल कंपनी के स्केलेबल SPA प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। 

Image result for V90

BMW ने पेश की ऑल न्यू X3

Image result for BMW X3 

BMW इंडिया ने ऑल न्यू BMW X3 को पेश किया है। इसके दो डीजल वर्जन पेश किए हैं, पेट्रोल वर्जन 2018 के बाद आएगा। साथ ही, गुड़गांव में बर्ड ऑटोमोटिव की एक नई डीलरशिप की शुरूआत की है। इस नए केंद्र के साथ बर्ड ऑटोमोटिव की अब गुड़गांव में BMW इंडिया की कुल तीन डीलरशिप हो गई हैं और दिल्ली में एक मिनी फैसिलिटी है। डीलरशिप में ऑरिजनल बीएमडब्ल्यू लाइफस्टाइल कलेक्शन को भी डिस्प्ले किया जाएगा। इनमें नये कपड़े, एक्सेसरीज और लगेज की व्यापक श्रृंखला शामिल हैं। इन्हें स्पोर्टी और विशिष्ट स्टाइलिंग के साथ तैयार किया गया है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.