Breaking

यदि ज्यादा लिए ये दो ड्रिंक तो आपके लिए साबित हो सकते हैं जानलेवा

यदि ज्यादा लिए ये दो ड्रिंक तो आपके लिए साबित हो सकते हैं जानलेवा


डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। आज के दौर में पार्टीज में या दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के दौरान शराब पीना काफी आम बात हो गई है। ऐसे में कई बार शराब का सेवन अधिक मात्रा में हो जाता है, जो सेहत के लिए बेहद नुकसान दायक होता है। लोग कम शराब पिएं इस वजह से कई कंपनिओं ने कम शक्ति के अल्कोहल प्रोडक्ट्स को निकाला, लेकिन एक अध्ययन में पता चला कि लो स्ट्रेन्थ अलकोहल जैसे वाइन और बीयर लोगों को फायदे की जगह और नुकसान पहुंचा रही हैं।

Related image

क्या होता है लो स्ट्रेन्थ अल्कोहल
लो स्ट्रेन्थ अल्कोहल प्रोडक्ट्स वो होते है, जिनमे 1.2% से कम अल्कोहल पाया जाता है। इनमें खासकर वाइन और बीयर होती है। वाइन में 8.5% से कम और बीयर में 2.8% से कम अल्कोहल पाया जाता है। रेगुलर स्ट्रेन्थ अल्कोहल प्रोडक्टस में ज्यादा मात्रा में अल्कोहल होता है। जिसमें वाइन में 8.5% से ज्यादा अल्कोहल पाई जाती है और बीयर में 2.8% से ज्यादा होती है।

Related image

अध्यन से पता चली कुछ खास बातें
एक अध्यन में पता चला है कि अल्कोहल प्रोडक्ट्स जैसे वाईन या बीयर में लो स्ट्रेन्थ का लेबल लगाने की वजह से लोग इन प्रोडक्ट्स का और अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। ये अध्ययन लंदन साउथ बैंक विश्वविद्यालय की सहायता से कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में किया गया है।

Image result for beer and wine

शराब है बीमारी का मुख्य कारण
आज के दौर में अल्कोहल बीमारी का पांचवां प्रमुख कारण है और विश्व स्तर पर शराब पीने से कई लोगों की उम्र से पहले ही मृत्यु हो रही है। शराब की खपत को कम करने के लिए कई देश प्रयास कर रहे हैं।

Image result for beer and wine

लो स्ट्रेन्थ अल्कोहल की तरफ हो रहे हैं प्रोत्साहित
वरिष्ठ लेखक, प्रोफेसर थेरेसा मार्ट्यू कहती हैं, "लोगों को ड्रिंक स्विच करने के लिए प्रोत्साहित करना है तो कम स्ट्रेन्थ वाली शराब लेबल सप्लाई करना एक अच्छा विचार है, लेकिन हमारे अध्ययन से पता चला है कि शराब को कम पीने की जगह लोग इसका और अधिक मात्रा में सेवन कर रहे हैं।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.