Breaking

आज लॉन्च होगा Mi 6X (Mi A2), यहां देखें लॉन्च इवेंट

आज लॉन्च होगा Mi 6X (Mi A2), यहां देखें लॉन्च इवेंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi का नया स्मार्टफोन Mi 6X (Mi A2) आज लॉन्च होने जा रहा है। Mi 6X (Mi A2) बुधवार को चीन में लॉन्च होगा। भारत में इसके Mi A2 नाम से आने की चर्चा है। इसके स्टॉक एंड्रॉयड पर चलने की बात कही जा रही है। भारत में इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना जताई गई है। कंपनी इसके अलावा Redmi S2 को भी भारतीय व चीनी बाजार में उतार सकती है। Mi 6X (Mi A2) का लॉन्च इवेंट दोपहर 2 बजे शुरू होगा। आप लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की आधिकारिक चीनी साइट पर देख सकते हैं।

Image result for Mi 6X

Mi 6X (Mi A2) की कीमत, स्पेसिफिकेशन
एंड्रॉयड.कॉम की लिस्टिंग के मुताबिक पुष्टि की जा चुकी है कि Xiaomi Mi 6X कंपनी का अगला फोन होने जा रहा है। लिस्टिंग में कहा गया है कि हैंडसेट में 6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगा। इसमें 4 जीबी रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज के विकल्प 32 जीबी व 64 जीबी होंगे। फोन एंड्रॉयड 8.1.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट भी दिया जाएगा।

Related image

Xiaomi Mi 6X के 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (तकरीबन 18,900 रुपये) होगी। वहीं, 6 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (21,000 रुपये) का है। रिटेल बॉक्स के हिसाब से Xiaomi Mi 6X में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। साथ ही एआई फीचर इसमें दिए जाएंगे। फोन में 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन गायब है। ध्यान रहे, Xiaomi Mi 6X भारत में Mi A2 के नाम से लॉन्च होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 में चीनी कंपनी ने 2.2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अलावा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। ऐसा लगता है कि इसमें 2910 एमएएच की बैटरी है और 7.3 मिलीमीटर वाले इस फोन का वजन 165 ग्राम है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.