Breaking

Suzuki जल्द लॉन्च करेगी बिल्कुल नई GSX-S750, बाइक में होगा दमदार इंजन

Suzuki जल्द लॉन्च करेगी बिल्कुल नई GSX-S750, बाइक में होगा दमदार इंजन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुजुकी GSX-S750 एक मिडिलवेट स्पोर्ट नैकेड मोटरसाइकल है जिसे सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया था। अब कंपनी ने इस बाइक को भारत में लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं और इस महीने के अंत या मई 2018 की शुरुआत में GSX-S750 देश में लॉन्च की जाएगी। लॉन्च से पहले ही हम निश्चित ही इस बाइक को चलाकर देखेंगे और इसकी जानकारी आप लोगों को मुहैया कराएंगे। भारत में इस मिडिलवेट बाइक का मुकाबला ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल और कावासाकी जेड900 जैसी बाइक्स से होगा। दिखने में यह बाइक सुजुकी की दमदार बाइक GSX-S1000 जैसी है, यहां तक कि इस बाइक को GSX-जैड900 का छोटा रूप भी कहा जा सकता है।

Image result for Suzuki GSX-S750

सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया ने बिल्कुल नई GSX-S750 का अगला हिस्सा आकर्षक बनाया है और मजबूत फ्यूल टैंक के साथ पूरी तरह डिजिटल एलसीडी डैश, ABS और 4-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है। सुजुकी GSX-S750 में 749cc का इन-लाइन 4-सिलेंडर इंजन लगाया गया है, यह इंजन 10500 rpm पर 113 bhp पावर और 9500 rpm पर 81 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस बाइक को दमदार इंजन देने के साथ ही रोजाना इस्तेमाल किए जाने के हिसाब से भी उन्नत किया है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है और इसके अगले हिस्से में 41mm कायाबा फोर्क्स दिए हैं, वहीं पिछले हिस्से में 7-स्टेप प्रीलोड अडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
Image result for Suzuki GSX-S750

सुजुकी GSX-S750 की पावर डिलिवरी और हैंडलिंग भी उतनी ही बेहतरीन होने की उम्मीद है जैसी सुजुकी GSX-S1000 में दी गई है। सुजुकी हायाबूसा के बाद GSX-S750 भारत में असेंबल होने वाली दूसरी बड़ी बाइक होगी। इस बाइक की कीमत इसकी सफलता के लिए बहुत अहमियत रखने वाली है क्योंकि अगर सुजुकी इसकी कीमत 7.5-8.5 लाख रुपये के बीच में रखती है तो ये बाइक मिडिलवेट सैगमेंट में काफी खलबली मचा सकेगी। इस कीमत के आसपास बाइक का मुकाबला करने के लिए ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल, कावासाकी Z900, यामाहा MT-09 और होंडा CBR650F मौजूद हैं।

Image result for Suzuki GSX-S750


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.