Breaking

अक्सर रहते है बीमार तो घर में इन चीजों का रखें ध्यान

अक्सर रहते है बीमार तो घर में इन चीजों का रखें ध्यान


डिजिटल डेस्क ।  अगर आप अक्सर सर्दी-जुकाम, एलर्जी, सांस की तकलीफ, बदन दर्द जैसी बीमारियों से परेशान रहते हैं, तो हो सकता है कि इन स्वास्थ्य समस्याओं के लिए आस-पास की चीजें ही जिम्मेदार हों। कई बार हम अपने आसपास सही तरीके से साफ-सफाई नहीं रखते जिसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है और साफ-सफाई कैसी रखी जाए ये बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं किस तरह आप सफाई रख सकते हैं। 

टूथब्रश को गीला न छोड़ें
ब्रश करने के बाद गीला टूथब्रश बाथरूम में ही छोड़ देने से उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और ये मुंह में जाकर बीमारी का कारण बन सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि गीला टूथब्रश बाथरूम में न छोड़ें। उसे सुखाकर ही बाहर रखें। डेंटिस्ट की मानें तो, हर  2-3 महीने में टूथब्रश बदलना चाहिए। पुराने टूथब्रश के ब्रिसल्स फैल जाते हैं जिससे दांतों की सफाई सही तरीके से नहीं हो पाती और इनसे संक्रमण की आशंका भी ज्यादा रहती है।

टूथब्रश के लिए इमेज परिणाम

बाथरूम स्क्रब
नहाने के बाद स्क्रबर को बाथरूम में छोड़ देने से उसमें बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं। इसी स्क्रबर को फिर से यूज करने पर यह बीमारी का कारण बनता है।

किचन स्पंज
बर्तन धोने वाले स्पंज में गीलेपन से बैक्टीरिया पनपते हैं। यही बैक्टीरिया बर्तनों में चिपककर बीमारी का कारण बन सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि स्पंज को सुखाकर प्रयोग किया जाए।
 
संबंधित इमेज

फ्रिज की सफाई है जरूरी
एक रिसर्च के अनुसार, फ्रिज में काफी ज्यादा बैक्टीरिया पनपते हैं। ऐसे में जरूरी है कि फ्रिज की सफाई की जाए।
 
फ्रिज की सफाई है जरूरी के लिए इमेज परिणाम

हैंड सैनिटाइजर
बार-बार हाथ साफ करने के लिए हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया इनके प्रति रेजिस्टेंट हो जाते हैं। ऐंटिबायॉटिक दवाओं का असर कम हो सकता है। जरूरत न हो तो हैंड सैनिटाइजर की जगह साधारण साबुन या पानी से हाथ धोएं।

संबंधित इमेज

एसी की जाली करें साफ
एसी की एक रेग्युलर इंटरवल में सफाई न करने से उसमें बैक्टीरिया होने लगते हैं। हर महीने जरूरी है कि एसी की जाली निकालकर सफाई की जाए।

एसी के लिए इमेज परिणाम


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.