जानिए कब्ज और कमजोरी भगाने के अचूक उपाय

डिजिटल डेस्क । कब्ज, कोष्ठबद्धता, मलावरोध या (Constipation) ये सब एक ही बीमारी के नाम है। सुबह-सुबह पेट साफ न हो तो पूरा दिन अच्छा महसूस नहीं होता है। कुछ लोगों के लिए कब्ज हर रोज की समस्या होती है और वो इसे आम तौर पर इसे एक बीमारी मान लेते है पर ये ज्यादा बड़ी बीमारियों के होने का सिर्फ एक संकेत भर होता है। यदि सही समय पर इसका इलाज नहीं किया गया तो ये श्रोणि रोगों (pelvic) और पेट के विकारों में बदल सकता है । आइए जानते है कब्ज और कमजोरी भगाने के कुछ उपाय।
गुड़ और दूध दोनों ही हमारी सेहत के लिए अच्छे हैं। एक ओर जहां गुड़ खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है वहीं दूध पीने से कैल्शियम की कमी नहीं होने पाती, लेकिन क्या आपने कभी दूध में गुड़ मिलाकर पीने के फायदों के बारे में सुना है?
दूध में गुड़ मिलाकर पीने से शरीर की कई मूल आवश्यकताएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही ये कई बीमारियों से भी सुरक्षित रखता है। शरीर में खून की कमी, थकान और ऐसी ही कई बीमारियों से सुरक्षा के लिए दूध में गुड़ मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है. दूध में गुड़ मिलाकर पीने के फायदे।

- दूध में गुड़ मिलाकर पीने से खून साफ होता है। जिससे फोड़े-फुंसी और घाव होने की आशंका कम हो जाती है।
- पाचन क्रिया के लिए गुड़ से बेहतर कुछ भी नहीं। दूध में गुड़ मिलाकर पीने से पाचन क्रिया बेहतर रहती है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की प्रॉब्लम भी नहीं होती।

- अगर आपके जोड़ों में दर्द है तो भी इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
- दूध में गुड़ मिलाकर पीने से पीरियड्स अनियमित नहीं होते हैं और दर्द भी कम होता है।
- दूध में गुड़ मिलाकर पीने से पीरियड्स अनियमित नहीं होते हैं और दर्द भी कम होता है।

- गर्भवती महिलाओं को थकावट और कमजोरी ज्यादा होती है। ऐसे में उन्हें दूध में गुड़ मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है।
- मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी दूध में गुड़ मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं: