यहां 13 रुपए में 20 मिनट के लिए मिलती है गर्लफ्रेंड
डिजिटल डेस्क, हुआन। विश्व में कई देश ऐसे हैं, जहां हर दिन कुछ ऐसा होता है जो बिल्कुल ही अजीबो-गरोब होता है। ऐसा ही एक देश चीन भी है। यह देश हर दिन अपने अजीब तरह के कारनामो कि वजह से सुर्ख़ियों में आता ही रहता है। इस बार भी उसने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसे सुनकर दुनियाभर के लोग हंस भी रहे हैं और आश्चर्यचकित भी हैं। चीन का एक शहर 13.75 रुपए में 20 मिनट के लिए गर्लफ्रेंड उपलब्ध करवा रहा है।

दरअसल कुछ समय पहले ही चीन में एक शॉपिंग मॉल खुला है, जो अपनी अजीबो-गरीब खासियतों के कारण चर्चा में बना हुआ है। इस शॉपिंग मॉल में किराए से लड़कियां मिल रही हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ खर्चा भी नहीं करना है। यह लड़कियां मात्र 13.75 रुपए में 20 मिनट के लिए हमेशा उपलब्ध रहती हैं। युवा लड़के चाहे तो उनके साथ बीस मिनट का समय आराम से बिता सकते हैं।

यह मॉल दक्षिण चीन के शहर हुआन में वाइटैलिटी शहर में खुला है। युवा लड़के इस मॉल में अकेले आते हैं, मगर वे चाहें तो 13.75 रुपए देकर बीस मिनट के लिए ये गर्लफ्रेंड आसानी से ले सकते हैं।

इस दौरान युवाओं को एक बात का ध्यान रखना होगा, कि इस गर्लफ्रेंड को छू नहीं पाएंगे। जी हाँ लड़की को टच करने कि मनाही हैं।

यहां पर शर्त के अनुसार लड़की को केवल डेट पर ले जा सकते है या फिर उन्हें कॉफी पीला सकते हैं या फिर उनके साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। लड़कियों के साथ समय बिताने को हर लड़का तैयार हो चुका है।

इस मॉल में कुल 15 लडकियां हैं, जो लड़कों के साथ 20 मिनट का समय बिताती हैं। जैसे ही ये ऑफर शॉपिंग मॉल में शुरू हुआ, वैसे ही वहां युवा लड़कों की भीड़ जमा हो गई। सभी लड़कियों के साथ डेट पर जाने के लिए तैयार हो गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं: