Breaking

इस साल 7.3 प्रतिशत रहेगी भारत की GDP ग्रोथ : वर्ल्ड बैंक

इस साल 7.3 प्रतिशत रहेगी भारत की GDP ग्रोथ : वर्ल्ड बैंक

BhaskarHindi.com | Last Modified -  April 17th, 2018 12:14 IST
इस साल 7.3 प्रतिशत रहेगी भारत की GDP ग्रोथ : वर्ल्ड बैंक


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विश्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की विकास दर 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। साथ ही विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश की आर्थिक वृद्धि अगले दो सालों में बढ़कर 7.5 प्रतिशत होने का अनुमान है। साल में दो बार जारी होने वाले साउथ एशिया इकॉनोमिक फोकस रिपोर्ट में विश्व बैंक ने कहा कि भारत की विकास दर साल 2016-17 की 6.7 फीसद से बढ़कर 2017-18 में 7.3 फीसद रहने का अनुमान है। उसका कहना है कि निजी निवेश और उपभोग में सुधार होने के कारण आर्थिक हालात बेहतर हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्लोबल ग्रोथ का लाभ उठाने के लिए भारत को निवेश और निर्यात पर फोकस बढ़ाना चाहिए।

81 लाख नौकरियां पैदा करने की जरूरत

रिपोर्ट के मुताबिक हर महीने कामगारों की संख्या 13 लाख बढ़ रही है। भारत को हर साल एक लाख नए रोजगार पैदा करने होंगे। देश की वृद्धि दर 2019-20 और 2020-21 में बढ़कर 7.5 प्रतिशत हो जाएगी। भारत को वैश्विक वृद्धि का फायदा उठाने के लिए निवेश और निर्यात बढ़ाने का सुझाव दिया है। हर महीने, 13 लाख नए लोग कामकाज करने की उम्र में प्रवेश कर जाते हैं और भारत को अपनी रोजगार दर को बनाए रखने के लिए 81 लाख नौकरियां पैदा करनी चाहिए, जो कि 2005-15 के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार लगातार गिर रही है। इसकी मुख्य वजह महिलाओं का नौकरी बाजार से दूर होना है। विश्व बैंक के दक्षिण एशिया क्षेत्र के प्रमुख अर्थशास्त्री मार्टिन रामा ने कहा , 2025 तक हर महीने 18 लाख से अधिक लोग कामकाज करने की उम्र में पहुंचेंगे और अच्छी खबर यह है कि आर्थिक वृद्धि नई नौकरियां पैदा कर रही हैं।     

gdp growth के लिए इमेज परिणाम

नोटबंदी-GST से उबरा भारत

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत नोटबंदी और जीएसटी व्यवस्था के नकारात्मक प्रभाव से बाहर आ चुका है। साल में दो बार जारी होने वाली साउथ एशिया इकोनॉमिक फोकस रिपोर्ट 'जॉबलेस ग्रोथ' में बैंक ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार की बदौलत इस क्षेत्र ने दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्र का दर्जा फिर से हासिल कर लिया है। भारत के संबंध में कहा गया है कि उसकी आर्थिक वृद्धि 2017 में 6.7 प्रतिशत से बढ़कर 2018 में 7.3 प्रतिशत हो सकती है। निजी निवेश तथा निजी खपत में सुधार से इसके निरंतर आगे जाने की उम्मीद है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.