Breaking

Facebook से करें अपना मोबाइल नंबर रीचार्ज, ये है आसान तरीका

Facebook से करें अपना मोबाइल नंबर रीचार्ज, ये है आसान तरीका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अब फेसबुक का इस्तेमाल मोबाइल रीचार्ज करने के लिए किया जा सकेगा। फिलहाल, इस फीचर को सिर्फ Facebook एंड्रॉयड यूजर के लिए उपलब्ध कराया गया है। आईफोन पर फेसबुक के जरिए मोबाइल रीचार्ज कराने के लिए अभी यूजर को कुछ और वक्त तक इंतजार करना होगा। इस फीचर को इस्तेमाल में लाने के लिए आपको गूगल प्ले पर जाकर लेटेस्ट फेसबुक ऐप डाउनलोड करना होगा। अगर आपके स्मार्टफोन में ऐप पहले से है तो उसे अपडेट कर लें।

Image result for Facebook Recharge Your Mobile Number

नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए फेसबुक ऐप में हैमबर्गर आइकन पर जाएं जो नोटिफिकेशन आइकन के बगल में रहता है। इसके बाद मोबाइल रीचार्ज विकल्प पर टैप करें। कुछ वर्जन में यह मोबाइल टॉप-अप के विकल्प से नजर आ रहा है। अगर यह फीचर आपके फोन की स्क्रीन पर नहीं नजर आ रहा है तो आप सी मोर ऑप्शन पर टैप करके जांच सकते हैं।

Image result for Facebook Recharge Your Mobile Number

आप जैसे ही मोबाइल रीचार्ज ऑप्शन के पेज पर पहुंचेंगे, फेसबुक ऐप में वेलकम स्क्रीन नजर आएगा जहां पर उन डेबिट या क्रेडिट कार्ड का ब्योरा होगा, जिसका इस्तेमाल आपने कभी फेसबुक अकाउंट के जरिए विज्ञापन खरीदने के लिए किया हो। इसके बाद आपको रीचार्ज नाउ पर टैप करना होगा। इसके बाद आपसे मोबाइल फोन का ब्योरा पूछा जाएगा। ऐप अपने आप ही ज्यादातर मौकों पर आपके द्वारा दिए गए नंबर का ऑपरेटर चुन लेता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो आप सेलेक्ट ऑपरेटर ड्रॉपडाउन लिस्ट से ऑपरेटर को चुन सकते हैं। इसके बाद रीचार्ज की राशि बतानी होगी। बता दें कि इस ऐप में आपके मोबाइल नंबर के लिए उपलब्ध सभी रीचार्ज पैक की भी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए आपको प्लान ब्राउज को चुनना है।

Image result for Facebook Recharge Your Mobile Number

अब किसी एक रीचार्ज पैक को चुनने के बाद आप फेसबुक ऐप के ऑर्डर डिटेल पेज पर चले जाएंगे। यहां आपको किसी भी स्टोर किए गए कार्ड को चुनना होगा। आप चाहें तो नया क्रेडिट या डेबिट कार्ड भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। रीचार्ज की प्रक्रिया पूरी करने के लिए Place Order बटन पर क्लिक करें। इसके बाद ऐप आपसे ओटीपी या 3डी सिक्योर पासवर्ड के बारे में पूछेगा। आखिर में ऐप आपको ऑर्डर कंफर्मेशन का मैसेज भेजेगा।

बता दें कि फेसबुक ऐप से मोबाइल रीचार्ज करने के लिए अभी सिर्फ क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं। इसका मतलब है कि नेट बैंकिंग, यूपीआई या किसी अन्य पेमेंट ऑप्शन का फिलहाल इस्तेमाल संभव नहीं है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.