Breaking

वरदान है पानी से भरपूर खीरा, इन तरीकों से करें सेवन जल्द घटेगा वजन

वरदान है पानी से भरपूर खीरा, इन तरीकों से करें सेवन जल्द घटेगा वजन


डिजिटल डेस्क ।  वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी चीज होता है कि आप अपने कैलोरी कंजप्शन को कम करें। खीरे में बेहद कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। एक कप कटे हुए खीरे में तकरीबन 14 कैलोरी होती है जो आपके हर रोज की जरूरत का महज 1 प्रतिशत होती है। सिर्फ यही नहीं, खीरा पूरी तरह से वसा से मुक्त होता है। इसलिए आप जितनी मात्रा में चाहें खीरे का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका वजन तो नहीं बढ़ेगा बल्कि मोटापे में कमी आनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा खीरे में काफी मात्रा में पानी पाया जाता है। गर्मी के महीने में यह बेहद फायदेमंद होता है। शरीर को हमेशा हाइड्रेटेड रखने के लिए खीरे का सेवन किया जा सकता है।

संबंधित इमेज

वजन कम करने के लिए ऐसे करें खीरे का सेवन 

खीरे का जूस पिएं: मोटापा घटाने के लिए आप हर दिन खीरे का जूस पी सकते हैं। यह बनाने में भी आसान है। ब्लेंडर की मदद से कटे हुए खीरे, हरी धनिया, कटे हुए अदरक, पानी और नींबू को मिलाकर इसे बनाया जा सकता है। हर सुबह खाली पेट इसे पीने से हर तरह की बीमारियां तो दूर रहती ही हैं साथ ही मोटापा भी घटता है।
 
संबंधित इमेज

खीरे का सलाद: एक कप कटे हुए खीरे को भोजन करने से पहले खाएं। इससे आपको भूख कम लगेगी। जहां तक बात पोषण की है तो खीरे में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और खनिज तत्व पाए जाते हैं। इसके लिए बस इतना करना है कि एक खीरा काटिए और भोजन से पहले खा लीजिए। इससे आपकी भूख कम होती है और आप ज्यादा कैलोरी कंज्यूम करने से बच जाते हैं।
 
खीरे का सलाद: के लिए इमेज परिणाम

खीरे का रायता: खीरे का रायता बनाना भी बेहद आसान है। एक खीरा, एक कप दही और थोड़ी सी काली मिर्च और नमक के साथ इसे बनाया जा सकता है। इसके अलावा आप इसमें प्याज और टमाटर भी मिला सकते हैं। भोजन से पहले खीरे का रायता खाने से भूख नियंत्रित रहती है और आप ज्यादा नहीं खाते।

खीरे का रायता: के लिए इमेज परिणाम


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.