Breaking

LIVE : दोपहर 1 बजे राजघाट पहुंचे राहुल, बीजेपी का तंज- लेट सोकर उठे हैं

LIVE : दोपहर 1 बजे राजघाट पहुंचे राहुल, बीजेपी का तंज- लेट सोकर उठे हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को राजघाट पर एक दिन के 'उपवास' पर बैठे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। इसके साथ ही देशभर में जिला और प्रदेश कार्यालयों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी एक दिन का उपवास रखा। राहुल गांधी सोमवार दोपहर 1 बजे राजघाट पहुंचे। दरअसल, कांग्रेस का ये उपवास बजट सेशन ठप्प रहने और दलितों के खिलाफ अत्याचार बढ़ने के खिलाफ रखा गया है। बता दें कि बजट सेशन भी ठप्प रहने के कारण बीजेपी सांसद भी 12 अप्रैल को उपवास रखने वाले हैं।
                                                                                      
LIVE UPDATES

- कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने माना कि फोटो आज ही की है। उन्होंने कहा कि फोटो सुबह 8 बजे की है। ये सांकेतिक उपवास है और इसका समय सुबह साढ़े 10 बजे के बाद से शुरू हुआ था। 
 


वहाँ रे हमारे कांग्रिस के नेता,लोगों को राज घाट पर अनशन के लिए बुलाया है और ख़ुद एक रेस्तराँ में बैठ कर छोले भटूरे के मज़े ले रहे हो ।
सही बेफ़क़ूफ बनाते हो ।
 
- बीजेपी नेता हरीश खुराना कांग्रेस नेता अजय माकन, अरविंदर सिंह लवली, हारुन युसुफ की छोले-भटूरे खाते हुए फोटो शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि लोगों को अनशन के लिए राजघाट पर बुलाया और खुद रेस्टोरेंट में बैठ कर छोले-भटूरे के मजे ले रहे हो। सही बेवकूफ बनाते हो। 
- राहुल गांधी के राजघाट देरी से पहुंचने पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा 'राहुल जी अगर लंच हो गया हो, तो उपवास पर बैठ जाओ। मैं जानना चाहता हूं कि कौन नेता उपवास पर बैठने की बात कहता है और 12:45 बजे तक उपवास स्थल नहीं पहुंचता है। ये उनका स्टायल है। हमेशा की तरह राहुल गांधी लेट सोकर उठे हैं।'
 
राहुल जी अगर लंच हो गया हो तो, उपवास पर बैठ जाओ... I would love to know which leader says he will embark on a fast and does not reach the venue till 12:45! True to his style, @rahulgandhi obviously woke up late.

- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे। सबसे पहले महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि।
- राहुल गांधी के पहुंचने से पहले कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार को वहां से भेजा। इन दोनों नेताओं पर सिख दंगों का आरोप है।
 


View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

Here are some glimpses of Congress party units across the country that are observing a day-long fast today to protest the rising atrocities against Dalits, adivasis, & minorities under the Modi Govt.

- राजघाट पर कांग्रेस का अनशन शुरू। कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचे।



To protect & promote communal harmony-and against the ‘caste violence’;

Kindly join ‘Sarvjanik Upvas’ at Raj Ghat on 9th April from 11 AM to 4 PM.@RahulGandhi ji also, has kindly consented to be a part of the ‘Upvas’

बीजेपी बोली- उपवास करें, लेकिन अफवाहें न फैलाएं
वहीं राहुल गांधी के इस उपवास पर बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर कर राहुल पर झूठी बातें फैलाने का आरोप लगाया है। इस वीडियो में राहुल गांधी के एक भाषण की क्लिप लगाई गई है, जिसमें राहुल कहते दिख रहे हैं कि बीजेपी ने SC/ST एक्ट को खत्म कर दिया। जिसके बाद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद कहते हैं कि राहुल गांधी उपवास रखें, लेकिन झूठी अफवाहें न फैलाएं।




राहुल गांधी क्यों रख रहे हैं उपवास?

1. 
दरअसल, बजट सेशन के दूसरे हिस्से में बिल्कुल भी काम नहीं हुआ। जिसके लिए बीजेपी ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। जबकि कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार ने संसद नहीं चलने दी, जिसकी वजह से कई बड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी। बीजेपी भी इसी मुद्दे पर उपवास करने वाली है, लिहाजा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उपवास के पीछे इसे भी वजह बताया जा रहा है।

2. इसके साथ ही दलित राजनीति का मुद्दा इन दिनों जमकर तूल पकड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस उपवास की वजह सांप्रदायिक सौहार्द के बिगड़ते माहौल और दलितों के खिलाफ हो रहे अत्याचार को बताया गया है। इसके लिए कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक दिन के उपवास पर बैठने का आदेश भी दिया गया है।

3. सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च को अपने दिए फैसले में SC/ST एक्ट में बदलाव कर दिया था, जिसके बाद 2 अप्रैल को दलितों संगठनों ने भारत बंद बुलाया था। इस दौरान देशभर के कई राज्यों में हिंसा भड़की, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। अब कांग्रेस उपवास के जरिए मोदी सरकार को दलित विरोधी बताने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का आरोप है बीजेपी की राज्य सरकारें हिंसा रोकने में नाकाम रही।

अब कांग्रेस देश का नेतृत्व करे : गहलोत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने देश के सभी महासचिवों, प्रदेश कांग्रेस चीफ, प्रभारियों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं को चिट्ठी लिखकर एक दिन के उपवास पर बैठने को कहा है। गहलोत ने अपनी चिट्ठी में लिखा है '2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान जो हुआ, वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। ये देश के सामाजिक ताने-बाने के लिए बहुत खतरनाक है। इससे साफ है कि बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारों ने हिंसा को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। न ही भाईचारे को बचाने के लिए कुछ किया गया। ऐसे में कांग्रेस के लिए ये अहम है कि इस मुश्किल वक्त में वो आगे बढ़े और देश का नेतृत्व करे।'

बीजेपी सांसद 12 अप्रैल को रखेंगे उपवास
वहीं संसद के बजट सेशन में हंगामे का ठीकरा विपक्ष पर फोड़ते हुए बीजेपी ने भी एक दिन के उपवास का ऐलान किया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि विपक्ष ने पूरे बजट सेशन को नहीं चलने दिया और लोकतंत्र का गला घोंटा है। इसके विरोध में 12 अप्रैल को सभी बीजेपी सांसद अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में धरना देंगे और एक दिन का उपवास रखेंगे।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.