Breaking

शाही परिवार में फिर गूंजी किलकारी, केट ने दिया बेटे को जन्म


डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन के राजघराने में एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं। डचेज ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन ने एक बेटे को जन्म दिया है। यह प्रिंस विलयम और मिडलटन की तीसरी संतान है। केनसिंग्टन पैलेस ने तीसरे बच्चे के जन्म की पुष्टि करते हुए बताया है कि रॉयल फैमिली में एक और नया मेहमान आया है जिसका जन्म सोमवार को सुबह 11 बजे हुआ। केट मिडलटन और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं और अस्पताल में भर्ती है। जिस वक्त केट मिडलटन ने बच्चे को जन्म दिया प्रिंस विलियम भी अस्पताल में मौजूद थे। 
Image result for prince william

केट मिडलटन-प्रिंस विलियम की तीसरी संतान 
 
केट मिडलटन और प्रिंस विलियम की ये तीसरी संतान है इससे पहले उनका एक बेटा और एक बेटी भी है। जिनके नाम प्रिंस जॉर्ज और क्वीन शार्लोट हैं। प्रिंस जॉर्ज 4 साल के हैं जो छोटे भाई के जन्म के वक्त स्कूल में थे तो वहीं बहन क्विन शार्लोट की उम्र तीन साल है जो छोटे भाई के जन्म के वक्त केन्सिंगटन पैलेस में थीं। रॉयल फैमिली के नए सदस्य का जन्म लंदन के सेंट मैरी अस्पताल में हुआ है। आपको बता दें कि प्रिंस जॉर्ज और क्वीन शार्लोट का जन्म भी सेंट मैरी अस्पताल में ही हुआ था। केन्सिंगटन पैलेस ने कहा है कि जल्द ही नए मेहमान का नाम घोषित किया जाएगा। 

Image result for prince william

शाही गद्दी का पांचवां दावेदार

विलियम और केट ने अप्रैल 2011 में शादी की थी, जिनकी ये तीसरी संतान है। नन्हा मेहमान शादी गद्दी का पांचवा दावेदार है, इस दौड़ में उनसे पहले दादा प्रिंस चार्ल्स, पिता प्रिंस विलियम, भाई प्रिंस जॉर्ज और बड़ी बहन प्रिंसेस शैरलोट हैं।


बधाई देने वालों का लगा तांता
रॉयल फैमिली में नन्हे मेहमान के आने के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया है। न्यू बेबी की खबर के बाद हॉस्पिटल और केंसिंगटन पैलेस के बाहर रॉयल फेमिली के चाहने वालों की भीड़ लग गई। जिसके चलते अस्पताल के बाहर अवरोधक लगा दिए गए हैं और पार्किंग पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। सोशल मीडिया पर भी विलियम और केट को तीसरी बार माता-पिता बनने पर बधाई देने का सिलसिला चल रहा है।  

 
दुनियाभर से कुछ इस अंदाज में मिलीं शुभकामनाएं



Barack and I are thrilled to congratulate The Duke and Duchess of Cambridge on their newest arrival! We hope to meet him soon for a Kensington Palace pajama party. I’ll wear my robe!

My warmest congratulations to the Duke and Duchess of Cambridge on the birth of their baby boy. I wish them great happiness for the future.

Canada welcomes a baby boy to the Royal Family! Sophie & I send our congratulations to William and Kate, the Duke and Duchess of Cambridge, and to George and Charlotte on the new arrival.


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.