Breaking

प्रिंस लुईस के नाम से हुआ ऊंट के बच्चे का नामकरण

प्रिंस लुईस के नाम से हुआ ऊंट के बच्चे का नामकरण 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। बैक्ट्रियन ऊंट (कैमलस बैक्ट्रियनस) सेन्ट्रल एशिया के मैदानों में पाए जाते हैं। इस क्षेत्र के बैक्ट्रियन ऊंटों के पीछे दो हम्प बने होते हैं। इनकी दो लाख की आबादी मुख्य रूप से पालतू रूप में मौजूद है। इनका नाम बैक्ट्रिया के प्राचीन ऐतिहासिक क्षेत्र से आता है। 

Related image

बच्चे का नाम रखा लुईस
हाल ही में बेक्टीरियन ऊंट ने एक बच्चे को उसी दिन जन्म दिया, जिस दिन केट और विलीयम्स के तीसरे बच्चे का जन्म हुआ। खास बात ये है कि इन दोनों नन्हें बच्चो का नाम एक ही रखा गया है और वो है लुईस।

Image result for Bactrian camel calf and prince louis

इस वजह से रखा ये नाम
दरअसल 15 महीने के गर्भ के बाद सोमवार को ऊंट ( मां ) ने ब्लैकपूल चिड़ियाघर में एक प्यारे बच्चे को जन्म दिया। ये वही दिन है जब केट मिडलेटन को लिंडो विंग में ले जाया गया था जहां उन्होंने एक नए राजकुमार को जन्म दिया था।

Image result for Bactrian camel calf wallpaper

असीस्टेन्ट हेड कीपर ने बताई ये बात
ब्लैकपूल चिड़ियाघर के असीस्टेन्ट हेड कीपर जॉनपॉल हाउस्टन ने कहा "हम इस साल के पहले ऊंट के बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हो ही रहे थे तभी हमें ये खबर मिली कि कैम्ब्रिज के डचेस को भी कुछ ही क्षण में बच्चा होने वाला है। ये बताया गया की विल्स और केट के तीसरे बच्चे को लुईस आर्थर चार्ल्स नाम दिया जाएगा।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.