Breaking

बिना पसीना बहाए ऐसे कर सकते हैं वजन कम

बिना पसीना बहाए ऐसे कर सकते हैं वजन कम




 डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। गर्मियों के सीजन में अक्सर आप बाहर वर्कआउट करने के लिए रनिंग या वॉक करने की सोचते हैं लेकिन कई बार धूप और गर्मी से परेशान होकर वर्कआउट बंद कर देते हैं। ऐसा माना जाता है कि ठण्ड के मुकाबले गर्मियों में वजन ज्यादा कम किया जा सकता है। ऐसे में आप अगर बिना पसीना बहाए वजन कम करना है तो स्विमिंग आपके लिए बेस्ट है। स्विमिंग आपकी स्ट्रेस और थकान दूर करने में मदद करती है और आपकी बॉडी को टोन बनाती है। आइये जानते हैं क्या है स्विमिंग करने के फायदे।

Related image

स्विमिंग इस तरह से करती है वजन कम
स्विमिंग करते समय ऑक्सीजन सप्लाई करने के लिए दिल और फेफड़ो को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है जिस वजह से आपके शरीर की सारी मांसपेशियों का उपयोग होता है। इसका मतलब है कि स्विमिंग आपके पूरे शरीर की कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज के लिए सबसे बेहतरीन व्यायाम है। कोई भी एक्सरसाइज जिसमें आपको गहरी सांस लेने की जरूरत पड़े वो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना स्विमिंग करते हैं तो आप ह्रदय रोग, स्ट्रोक या डाइबिटीज जैसी बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे। 

Image result for swimming

बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ाना है तो जरूर करें स्विमिंग  
स्विमिंग करते वक्त आपको अपने शरीर को आगे की और धकेलना पड़ता है जिस वजह से पानी से काफी हद तक संघर्ष करना पड़ता है। ये आपके ऊपरी शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ाने में सबसे ज्यादा लाभदायक है। इतना ही नहीं नियमित रूप से स्विमिंग करने से आपकी बॉडी में फैट बर्न और मसल्स बिल्डअप होती है। 

Related image

स्विमिंग फिगर और मसल्स को करता है टोन 
स्विमिंग को सबसे बेस्ट व्यायाम माना जाता है क्योंकि इससे आपके पूरे शरीर का वर्कआउट होता है। सिर्फ आधे घंटे के सेशन में आप 500 से 550 तक कैलोरी बर्न करते हैं जो किसी और व्यायाम में मुमकिन नहीं। इतना ही नहीं हर स्विमिंग स्ट्रोक का अपना एक महत्व है। सबसे मुश्किल और सबसे ज्यादा कैलोरीज बटरफ्लाई स्ट्रोक से बर्न होती है। 

Image result for swimming breast stroke

ये है स्विमिंग के चार तरह के स्ट्रोक 
१) फ्रीस्टाइल
२) बटरफ्लाई 
३) ब्रैस्टस्ट्रोक
४) बैकस्ट्रोक

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.