Breaking

अगर आप भी लगाते हैं टकीला शॉट्स तो ये जरूर पढ़ें

अगर आप भी लगाते हैं टकीला शॉट्स तो ये जरूर पढ़ें

BhaskarHindi.com | Last Modified -  March 14th, 2018 14:07 IST
अगर आप भी लगाते हैं टकीला शॉट्स तो ये जरूर पढ़ें


डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अगर आप पार्टी एनिमल हैं और आपकी नाईट लाइफ दोस्तों के साथ मौजमस्ती करते हुए गुजरती है तो फिर आपने टकीला शॉट्स भी जरूर लगाए होंगे। टकीला एक बहुत पॉपुलर ड्रिंक है खासकर लेट नाईट पार्टीज और सेलिब्रेशन के दौरान लोग इसे पीना पसंद करते हैं। टकीला सिर्फ मार्गेरिटा या कॉकटेल का फ्लेवर ही नहीं बढ़ाती बल्कि ये आपकी हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टकीला कहां और कैसे बनाई जाती है? 

Image result for tequila

मैक्सिको के इस शहर से है टकीला का कनेक्शन  
टकीला खासतौर पर एक मेक्सिकन ड्रिंक है। मेक्सिको के एक शहर जेलिस्को में इसका सबसे ज्यादा उत्पादन होता है। मेक्सिकन कानून कुछ सीमित जगहों में ही टकीला का उत्पादन करने की इजाजत देता है। इसका प्रोडक्शन तमौलिपस, नायारित, मिकोआकैन और गुआनाजुएटो जैसे शहरों में होता है। इतना ही नहीं यहां के एक शहर का नाम तक टकीला रखा गया है। 

Image result for tequila history

वो पौधा जिससे बनती है टकीला  
आगेव पौधा टकीला के उत्पादन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आगेव दिखने में कैक्टस के प्लांट की तरह होता है लेकिन ये कैक्टस की श्रेणी में नहीं आता। नीले आगेव को परिपक्व होने में 8 वर्ष लग जाते है। 

Related image

टकीला में ब्लू आगेव की मात्रा  
टकीला ब्लू आगेव से बनाई जाती है लेकिन उसमें 100% आगेव नहीं पाया जाता। टकीला के कई ब्रैंड्स अपने विज्ञापनों में '100% ब्लू आगेव' होने का दावा करते हैं, लेकिन कानूनी तौर पर 51% ब्लू आगेव होना ही काफी है।

Related image

जितनी पुरानी उतनी ही महंगी टकीला
आमतौर पर लोग यंग टकीला ही पिया करते हैं। ब्लांको/जोवेन सिर्फ 1 से 2 महीने पुरानी होती है। रेपोसैडो 2 महीने से 1 साल तक पुरानी होती है। जबकि अनेजो एक से तीन साल तक की होती है। अगर आप इससे भी पुरानी टकीला पीना चाहते हैं तो एक्स्ट्रा अनेजो को टेस्ट कर सकते हैं जो करीब 11 साल पुरानी होती है और सबसे ज्यादा महंगी भी।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.