दुनिया का सबसे विशाल जहाज बन गया है सिम्फनी ऑफ द सी

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रूज उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। कई बड़ी कंपनियां इस क्षेत्र में उतर रही हैं और सभी की कोशिश अपने ग्राहकों को यादगार वेकेशन ट्रिप देने की है। यात्रियों की लक्जरी और सुविधाओं का ध्यान रखते हुए ये कंपनियां नई तकनीकों का इस्तेमाल कर जहाज के आकार को और बड़ा बनाने की कोशिश कर रही हैं। हम आपको दुनिया के सबसे बड़े और लक्जरी जहाजों के बारे में बता रहे हैं जो मुसाफिरों की पहली पसंद है।

सिम्फनी ऑफ द सी
दुनिया के सबसे बड़े जहाज का खिताब अब 'सिम्फनी ऑफ द सी' के नाम जुड़ गया है। सिम्फनी से पहले 'हार्मनी ऑफ दी सी' को सबसे विशाल जहाज माना जाता था। दिलचस्प बात ये है कि दोनों को एक ही तरह से बनाया गया है। इनमें फर्क बस इतना है कि सिम्फनी में हारमनी के मुकाबले ज्यादा कैबिन है। सिम्फनी का निर्माण 2015 में शुरू हुआ और 2018 में पूरा हुआ। इसे फ्रांस के सेंट नजायर में विशाल एसटीएक्स फ़्रांस शिपयार्ड में बनाया गया है। ये वही शिपयार्ड है जिसने हार्मनी को भी बनाया था। सिम्फनी और हार्मनी को बनाने वाली कंपनी भी एक ही है। ये दोनों ही रॉयल कैरेबियन कंपनी के जहाज हैं। सिम्फनी में दर्जनों भोजनालय, शोरूम और एक डेक-टॉप एंटरटेनमेंट शामिल हैं। जिसमें मल्टी-डेक वाटर स्लाइड एरिया, सर्फिंग पूल और रॉक क्लाइम्बिंग दीवारें भी शामिल हैं। सिम्फनी में 9000 यात्री सफर कर सकते हैं।

हार्मनी ऑफ द सी
अब तक नंबर वन पर रहा 'हार्मनी ऑफ द सी' दूसरे पायदान पर आ गया है। इसे एसटीएक्स फ्रांस द्वारा इसे सेंट नजायर शिपयार्ड में बनाय़ा गया है। ये जहाज बार्सिलोना से चिवितावेकिया तक का सफर तय करता है। ये सफर सात रातों का है और इसमें लगभग 5,479 यात्री सवार हो सकते हैं। 'हार्मनी ऑफ द सी' में सेंट्रल पार्क, सी स्पा, फिटनेस सेंटर, बोर्डवॉक, और एंटरटेनमेंट प्लेस जैसी विशेष सुविधाएं शामिल हैं।
एल्योर ऑफ द सी
अक्टूबर 2010 में 'एल्योर ऑफ द सी' शिप की डिलीवरी की गई थी। इस शिप में लगभग 5,400 यात्री सवारी कर सकते हैं। इस शिप को फिनलैंड के एसटीएक्स यूरोप शिपयार्ड तुर्कु में बनाया गया है। इस शानदार क्रूज में टू-डेक डांस हॉल, 1,380 सीटों वाला थिएटर, एक आइस स्केटिंग रिंक, स्पा और फिटनेस सुविधाएं शामिल हैं।
ओसीस ऑफ द सी
2009 में जब इस शिप की डिलीवरी की गई थी तब ये दुनिया का सबसे विशाल शिप था। इस जहाज को भी एसटीएक्स यूरोप शिपयार्ड तुर्कु ने बनाया है। इस जहाज में न्यूनतम 5,400 और अधिकतम 6,296 यात्रियों की क्षमता है। अपने मेहमानों के लिए इस जहाज में बाल्कनियों के साथ दो मंजिला लॉफ्ट सुइट्स और लक्ज़री सुइट्स शामिल हैं।
/Quantum-of-the-Seas-4-56a208863df78cf7727136f5.jpg)
क्वांटम ऑफ द सी
रॉयल कैरेबियन की क्वांटम सीरीज में 'क्वांटम ऑफ द सी' सबसे विशाल जहाज है। इस जहाज में न्यूनतम 4,180 यात्री और अधिकतम 4,905 यात्री सवार हो सकते हैं। इस जहाज में कुल 2,090 स्टेट रूम्स हैं, जिनमें बाल्कनी स्टेट रूम, सी-व्यू स्टेट रूम्स शामिल है।
Source: Bhaskarhindi.com
The information you provided is very good. We hope that you will continue to give us such information even further.Duniya ki Badi Jahaj
जवाब देंहटाएं