Breaking

ये फेस्टिवल है अजब-गजब, कीचड़ में लोटपोट होते हैं लोग

ये फेस्टिवल है अजब-गजब, कीचड़ में लोटपोट होते हैं लोग


डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। आपने रंगों से खेली जाने वाली 'होली' को तो कई बार एंजॉय किया होगा। साथ ही स्पेन के 'ला टोमैटीनो फेस्टिवल' के बारे में भी सुना ही होगा। बॉलीवुड फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में तो ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल के साथ कटरीना कैफ भी इस फेस्टिवल में मस्ती करते नजर आए थे। आज हम आपको एक ऐसे ही दूसरे फेस्टिवल के बारे में बता रहे हैं जिसे कीचड़ में मनाया जाता है।

Image result for cmud festiva;l

इस देश में मनाया जाता है मड फेस्टिवल 
साउथ कोरिया में स्थित डैचेऑन बीच को मड स्क्वायर के नाम से भी जाना जाता है। हर साल यहां जुलाई के महीने में बोरियोंग मड फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाता है। ये फेस्टिवल हर साल दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस खूबसूरत जगह पर लोगों को एंटरटेन करने के लिए कई तरह के कॉन्सर्ट आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान यहां पर एयर शोज, मड रेसलिंग, मड स्लाइड्स और मड ऑब्सटैकल दौड़ का आयोजन किया जाता है।

Image result for mud festival


मड बाथ से हो जाएंगे तरोताजा
कई तरह की रेस और शोज को एंजॉय करने के बाद अगर आप रिलैक्स होना चाहते है और अपना स्ट्रेस और टेंशन दूर करना चाहते हैं तो यहां पर मसाज और मड बाथ का मजा भी ले सकते हैं। इस फेस्टिवल में एडल्ट्स के लिए 10 हजार वॉन की एंट्री फीस ली जाती है। वहीं बुजुर्ग, अपाहिज और बच्चो के लिए एंट्री फ्री होती है।

Image result for mud bath pool

ये है मड बाथ लेने का सही तरीका 


कई लोग मानते हैं कि मड बाथ लेने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग होती है। मड बाथ लेके के लिए सबसे पहले अपने पूरे शरीर पर मिटटी का लेप लगाना होता है। फिर मिट्टी के सूखने के बाद साफ पानी से नहाना होता है। इसके बाद आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

Related image

कोलंबिया, कार्टाजेना  
कोलंबिया की पोर्ट सिटी, कार्टाजेना में एक मशहूर मड वोल्केनो है। इस ज्वालामुखी से कीचड़ निकलता है। यहां आने वाले लोग इस कीचड़ के ज्वालामुखी में कूद जाते हैं और खूब स्नान करते हैं। जो भी पर्यटक कार्टाजेना आते हैं वो इस ज्वालामुखी  में मड बाथ लेना नहीं भूलते।

Related image

डालियान, तुर्की
टर्की के शहर डालियान में मड स्विमिंग पुल बना हुआ है। जहा दूर-दूर से पर्यटक कीचड़ में लोटपोट होने का आनंद लेने आते हैं। यहां पर हर साल हजारों लोग अपने परिवार के साथ मड बाथ लेने पहुंचते हैं।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.