Breaking

पूर्व डीजीपी के विवादित बोल, 'मां का फिजिक बताता है निर्भया कितनी सुंदर थी'


डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व डीजीपी एचटी संगलियाना ने 'निर्भया अवॉर्ड सेरेमनी' में निर्भया की मां आशा देवी पर एक विवादित बयान दिया है। कार्यक्रम में उन्होंने निर्भया की मां पर कमेंट करते हुए कहा कि 'निर्भया की मां के 'फिजिक' को देखकर पता चलता है कि निर्भया कितनी सुंदर रही होगी।' बेंगलुरु में हुए इस कार्यक्रम में निर्भया की मां आशा देवी और पिता बद्रीनाथ सिंह भी मौजूद थे। संगलियाना के बयान के बाद निर्भया की मां ने पलटवार करते हुए कहा कि 'उनके बयान से पता चलता है कि आज भी लोगों की सोच नहीं बदली है।'
 


View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

Met Nirbhaya's mother today. She spoke how the society stigmatises rape victims rather than stigmatising the culprits. It's for citizens to play active role in checking crimes against women. Ex MP, retd IPS Sangliana was present I received "Nirbhaya Award" on the occasion.

क्या कहा था एचटी संगलियाना ने? 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व सांसद और कर्नाटक के पूर्व डीजीपी एचटी संगलियाना ने पिछले हफ्ते बेंगलुरु में निर्भया अवॉर्ड सेरेमनी में निर्भया की मां आशा देवी पर कमेंट कर दिया। उन्होंने कहा कि 'निर्भया की मां का फिजिक बहुत अच्छा है और उन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्भया कितनी सुंदर होगी।' इतना ही नहीं उन्होंने इसके आगे भी महिलाओं की सुरक्षा पर भी विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि 'अगर आपको किसी ने काबू कर लिया है, तो आपको वहां सरेंडर कर देना चाहिए। इससे हम खुदको मौत के मुंह से जाने से बचा सकते हैं।' बता दें कि इस सेरेमनी में महिलाओं के लिए काम करने वाली महिलाओं को 'निर्भया अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया था, जिसमें निर्भया की मां आशा देवी भी मौजूद थीं। 

Image result for nirbhaya mother

निर्भया की मां ने दिया करारा जवाब
पूर्व डीजीपी के इस भद्दे कमेंट के बाद निर्भया की मां ने भी करारा जवाब दिया। निर्भया की मां आशा देवी ने इस बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 'बेहतर होता अगर उन्होंने निजी टिप्पणी की जगह हमारी लड़ाई और संघर्ष के बारे में बोला होता। उनके इस बयान से पता चलता है कि आज भी लोगों की मानसिकता और सोच नहीं बदली है।'

निर्भया की मां ने कहा- राहुल गांधी की वजह से ही मेरा बेटा बना पायलट

बेवजह मुद्दा बना रहे हैं इसे : संगलियाना
इस बयान पर विवाद बढ़ते ही संगलियाना ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि 'मेरे बयान को लोग बेवजह ही मुद्दा ही बना रहे हैं। मैंने जो कुछ भी कहा था, वो लिमिट में ही था। मैंने अपने इस बयान के जरिए महिलाओं की सुरक्षा के महत्व को बताया था, क्योंकि उन्हें हर वक्त सुरक्षा दी जानी चाहिए।' वहीं एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान संगलियाना ने कहा कि 'मैंने कहा था कि निर्भया की मां का बहुत अच्छा फिजिक है और निर्भया भी सुंदर रही होगी। इस बयान का मकसद महिलाओं की कोमलता और किसी सुंदर व्यक्ति के बारे में बताना था।'

क्या था निर्भया कांड? 
दिल्ली में 2012 में एक लड़की के साथ 6 लोगों ने चलती बस में दरिंदगी से रेप किया, इसी को निर्भया कांड नाम दिया गया। इस केस में पुलिस ने 5 आरोपी समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। इस केस के मुख्य आरोपी बस ड्राइवर राम सिंह ने तिहाड़ जेल में सुसाइड कर लिया था। इसमें से नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल बोर्ड ने 3 साल की सजा सुनाई थी, जो वो पूरा कर चुका है। बाकी के बचे 4 आरोपी मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को फांसी की सजा सुनाई गई है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.