Breaking

Mahindra ने हटाया Roxor से पर्दा, जानें कितनी दमदार है ऑफरोड SUV


Mahindra ने हटाया Roxor से पर्दा, जानें कितनी दमदार है ऑफरोड SUV
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा ने अपनी बिल्कुल नई ऑफरोड SUV से पर्दा हटा लिया है और इसे यूनाइटेड स्टेट्स में जल्द ही लॉन्च भी कर दिया जाएगा। इस नई SUV को महिंद्रा ने रॉक्सर नाम दिया है जिसका उत्पादन डेट्रॉइट के नजदीक स्थित महिंद्रा के नए प्लांट में किया जाएगा। कंपनी जल्द ही बाजार में ये ऑफ-रोड SUV उपलब्ध कराएगी और इसकी शुरुआती कीमत 15,000 डॉलर यानी लगभग 10 लाख रुपये होगी। महिंद्रा रॉक्सर को कंपनी ने महिंद्रा थार के आधार पर बनाया है, लेकिन रॉक्सर में हुए बदलावों की लिस्ट काफी लंबी है जिसमें अगले हिस्से को जीप की डिजाइन लैंग्वेज पर बनाया गया है जो यूनाइटेड स्टेट्स में प्रचलित है। थार की तर्ज पर रॉक्सर को भी बेसिक वाहन बनाया गया है जिसमें कोई दरवाजा नहीं है और इसमें छत भी नहीं दी गई है।

Image result for mahindra roxor

महिंद्रा ने रॉक्सर को काफी मजबूत बनाया है और इसके इंटीरियर की बात करें तो कंपनी ने इसमें स्टील का डैशबोर्ड लगाया है। महिंद्रा थार में कार का डैशबोर्ड प्लास्टिक से बनाया गया है। महिंद्रा रॉक्सर के साथ आपको एक्सेसरीज का पूरा पैक दिया जाता है जिसमें हैवी ड्यूटी विंचेस, लाइट बार्स, ऑफ-रोड व्हील्स शामिल हैं। महिंद्रा ने इस ऑफ-रोड SUV में सिंपल सीट्स के साथ मजबूत ग्रैब हेंडल भी लगाया है। रॉक्सर के डैशबोर्ड में साधारण गेज क्लस्टर के साथ अमेरिका में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फीचर कप होल्डर्स भी दिए गए हैं।
Image result for mahindra roxor

महिंद्रा रॉक्सर ऑफ-रोड SUV में 2.5-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन लगाया गया है। यह इंजन 62 bhp पावर जनरेट करने की क्षमता रखता है। अमेरिका में चलन के हिसाब से रॉक्सर लेफ्ट-हैंड ड्राइव कार होगी और इसे मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है जो मैन्युअल 4-व्हील-ड्राइव शिफ्टर के साथ आता है। यूनाइटेड स्टेट्स में ये कार पूरी तरह आयातित होगी और इसे असल में भारत से निर्यात किया जाएगा। थार से तुलना करने पर इस कार का 60 % हिस्सा यूनीक है और इसे नए कलर्स में पेश किया गया है। महिंद्रा ने रॉक्सर को बेहद कस्टामाइज किया जा सकने वाला बनाया है और यह कार 900 कलर्स और रैप ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी।


Image result for mahindra roxor 
 Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.