Breaking

कुणाल खेमू ने बिना हेलमेट चलाई सुपरबाइक, मुंबई पुलिस ने काटा चालान

कुणाल खेमू ने बिना हेलमेट चलाई सुपरबाइक, मुंबई पुलिस ने काटा चालान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको लगता है सेलेब्रिटी कानून से ऊपर होते हैं, तो दोबारा सोचिये। मुंबई पुलिस ने हाल में एक्टर कुणाल खेमू का बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने के लिए चालान काट कर एक काफी सकारात्मक मिसाल कायम की है। गो गोवा गॉन के एक्टर की सैफ अली खान की MV Agusta राइड करते हुए फोटोज इंटरनेट पर कुछ दिन से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में खेमू को पावरफुल मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट या किसी सेफ्टी गियर के देखा जा सकता है। लिहाजा, खेमू ने ये तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट कर के जनता से एक बुरा उदाहरण पेश करने के लिए माफी मांगने का फैसला किया। दिलचस्प बात ये है की मुंबई पुलिस ने तुरंत उनके ट्वीट का जवाब दिया और अभिनेता पर कानून तोड़ने के लिए  500 रुपये का फाइन भी लगा दिया।


खेमू ने हाल में सैफ की MV Agusta सुपरबाइक चलाते हुए एक तस्वीर ट्वीट की थी और साथ ही लिखा था।
जल्द ही मुंबई पुलिस ने उनके ट्वीट का जवाब एक सख्त चेतावनी से दिया और गलत हरकत के लिए चालान भी जारी कर दिया. पुलिस ने ट्वीट किया, “@kunalkemmu आपको बाइक्स पसंद हैं, हमें पसंद है हर नागरिक की सुरक्षा. और काश अफसोस से दुर्घटना बच पाती। उम्मीद है अगली बार ये अहसास आपको बाद में नहीं होगा। एक ई-चालान भेज दिया गया है।”
खेमू की ट्वीट और पुलिस से संवाद ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर काफी आकर्षण खींचा। एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया “जब आप एक तस्वीर में माफी मांगते हैं और मुंबई पुलिस उसे देख लेती है” जबकि दूसरे में लिखा था “आपको अपनी गलती मानते देख काफी अच्छा लगा। वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने खेमू को सपोर्ट किया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाये। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, आप तारीख कैसे वेरीफाई करते हैं @MumbaiPolice, ये एक 5 साल पुरानी तस्वीर भी हो सकती है?” एक और ने कहा,  “आपको ई-चालान इशू करने के लिए लोकेशन या नंबर प्लेट की जरुरत कैसे नहीं पड़ी। औरों के लिए तो आपको हमेशा लोकेशन और नंबर की जरुरत पड़ती है।”
उल्लेखनीय है की ये पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना हुई है। पिछले साल नवम्बर में अभिनेता वरुण धवन की मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए आलोचना की थी और दंड लगाया था। उस वक्त पुलिस ने ट्वीट किया था “हमें आप जैसे जिम्मेदार मुम्बईकर और युवा आइकॉन से बेहतर उम्मीद थी।”

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.