Breaking

आपके पेरेंट्स को नापसंद है आपका पार्टनर तो जरूर करें ये काम

आपके पेरेंट्स को नापसंद है आपका पार्टनर तो जरूर करें ये काम


डिजिटल डेस्क । भारत में ज्यादातर शादियां अरेंज मैरिज होती है। लव मैरिजिस का आंकड़ा काफी कम है। इसका एक कारण ये है कि मां-बाप या फैमिली बच्चों की पसंद की गई शादियों से खुश नहीं होते हैं। उनके पार्टनर को पसंद नहीं करते हैं और ऐसी शादियों में अक्सर बच्चों को घर से, संपत्ति से और खानदान से बेदखल कर दिया जाता है और अगर ये सब ना हो तो उस नापसंद नए सदस्य को तरह-तरह से परेशान किया जाता है ताकि वो खुद घर छोड़ के चला जाए। ऐसे में समस्या उस इंसान के लिए हो जाती है, जिसने अपनी पसंद और मर्जी से अपना लाइफ पार्टनर चुना है। उन लोगों को घर वालों और अपने पार्टनर के बीच सामंजस्य बैठाने में दिक्कतें आती हैं। जीवनसाथी चुनना हर किसी की जिंदगी का सबसे अहम फैसला होता है, लेकिन लवमैरिजिस में अक्सर पैरेंट्स को बच्चों का चुनाव पसंद नहीं आता है और इससे उनके और पेरेंट्स के बीच मनमुटाव हो जाता है।

आपके पेरेंट्स को नापसंद है आपका पार्टनर के लिए इमेज परिणाम

अगर आपके माता-पिता आपके के जरिए चुने गए जीवनसाथी को पसंद नहीं करते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि किस तरह आप इस तनावपूर्ण स्थिति से खुद को बाहर निकाल सकते हैं।

खुद को दोष न दें के लिए इमेज परिणाम

खुद को दोष न दें
अगर आपके माता-पिता को आपका जीवनसाथी पसंद नहीं है तो इसमें आपका कोई दोष नहीं है। हर इंसान की अपनी-अपनी पसंद होती है। ऐसे में आपको बड़ी विनम्रता से अपने जीवनसाथी का परिचय अपने पैरेंट से कराने की जरूरत है। साथ ही उनसे इस विषय में खुलकर बात करने की जरूरत है। आपका जीवनसाथी आपके आने वाले पूरे जीवन का साथी होता है। इसे लेकर आपको बड़ी समझदारी से फैसला लेने की जरूरत होती है।

fight with parents के लिए इमेज परिणाम

झगड़ा ना करें
हर एक रिश्ते की अपनी गरिमा होती है। आखिर वो आपके मां-बाप हैं। उनसे अलग होकर या उन्हें अपमानित करके आप खुद खुश नहीं रह पाएंगे। आपको लड़ाई या बहस का रास्ता ना अपनाकर सहज होने की जरूरत है। अगर आप प्यार से उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे तो इससे बात बन सकती है।

spend time with in laws के लिए इमेज परिणाम

वक्त दें
किसी भी नई चीज से वाकिफ होने के लिए इंसान को वक्त लगता है। आप भी जल्दबाजी ना करते हुए आराम से उनको समझाने का प्रयास करें। अगर आपकी कोशिशों से काम नहीं बनता है तो इसे धीरे-धीरे आगे बढ़ने दें। वक्त के साथ-साथ शायद उनका मन बदल जाए और वो आपके जीवनसाथी को स्वीकार कर लें।

पॉजिटिव रहें के लिए इमेज परिणाम

पॉजिटिव रहें
ये समय कई लोगों के लिए काफी तनावपूर्ण होता है। ऐसे में आपको सकारात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है। अगर आप ऐसे समय में तनावग्रस्त हो जाएंगे तो इसका सीधा असर आपके प्रेम संबंध पर पड़ सकता है। आपको पॉजिटिव रहते हुए दोनों रिश्तों के बीच सामंजस्य बैठाने की जरूरत है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.