Breaking

लू से बचने के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन

लू से बचने के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन 


डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही हमारे खान-पान में भी बदलाव आ जाता है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाती है अपनी बॉडी को ठंडा रखने के लिए हम कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। इनमें से कई ड्रिंक्स ऐसे हैं जिन्हें आप अपने घर पर भी बना सकते हैं और अपने आप को लू या हीट स्ट्रोक से बचा सकते हैं। 

Image result for aam panna

आम पना
गर्मियों के दौरान लगभग हर भारतीय के घर में इस ड्रिंक को बनाया जाता है। आम पना कच्चे आम और कुछ मसालों से बनाया जाता है। ये हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और हमें हीट स्ट्रोक से बचाता है। 

Image result for butter milk

बटर मिल्क या छाछ 
आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों के दिनों में रोजाना छाछ पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये बॉडी को डीहाइड्रेट होने से बचाती है और आपको हेल्दी रखती  है। 

Related image

इमली से बना पेय 
इमली से बनाया गया ये ड्रिंक स्वाद में बहुत ही टेस्टी होता है। ये ड्रिंक विटामिन से भरपूर होता है। ये न सिर्फ आपको गर्मियों से बचाता है बल्कि पेट से जुडी परेशानियों को भी ठीक करता है। 

Related image

एलोवेरा जूस 
एलोवेरा सन बर्न से आपको बचाये रखता है। ये पाचन क्रिया में सहायता करता है और पेट को हेल्दी रखता है। गर्मी के मौसम में एलोवेरा जूस का रोज सेवन करने से आप हीट स्ट्रोक से बचेंगे। 

Related image

नारियल पानी 
इसे पीने के कई सारे फायदे हैं। ये आपको गर्मी की चुभती धूप में भी तारोताजा रखता है। इतना ही नहीं नारियल पानी तुरंत ही प्यास बुझाता है और लंबे समय तक शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखता है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.