Oscar Awards 2018: 'डनकर्क' और 'द शेप ऑफ वॉटर' फिल्मों ने मारी बाजी, देखें विनर्स लिस्ट

डिजिटल डेस्क, कैलिफोर्निया। हॉलीवुड के दिग्गजों की मौजूदगी में कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में 90वां ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह सम्पन्न हो गया। इस बार डंकिर्क, गेट आउट जैसी 9 फिल्मों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा मुकाबला था। इस बार ऑस्कर के फॉर्मेट में कुछ बदलाव भी किए गए थे। जिससे इस बार ये अवॉर्ड पिछली कई सालों के मुकाबले कई मायनों में खास हो गया है। अवार्ड्स समारोह अपने 90वें साल में है। समारोह में सबसे पहले पहुंचने वालों में ऑस्कर पुरस्कार विजेता जेनिफर लॉरेंस रहीं। रेड कार्पेट पर उन्हें देख कर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस साल 'द शेप ऑफ वॉटर' को ऑस्कर के लिए सबसे ज्यादा 13 अलग-अलग कैटगरी में नॉमिनेट किया गया था। फिल्म ने कुल चार अवार्ड अपने नाम किए हैं। गिलिअर्मो डेल टोरो को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

समारोह के दौरान बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'द शेप ऑफ वॉटर' को दिया गया। वहीं फिल्म 'डंकिर्क' ने तीन अवॉर्ड्स अपने नाम किए। (बेस्ट साउंड एडिटिंग, बेस्ट साउंड मिक्सिंग, बेस्ट फिल्म एडिटिंग) । अभिनेता गेरी ओल्डमैन को ‘डार्केस्ट ऑवर’ में विंस्टन चर्चिल की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला है। वहीं फ्रांसिस मैकडोरमैंड फिल्म 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गईं।

इससे पहले ऑस्कर पुरस्कारों के इतिहास में 'ऑल अबाउट इव', 'टाइटैनिक' और 'ला ला लैंड' सबसे ज्यादा नॉमिनेशन वाली फिल्में रह चुकी हैं। 'द शेप ऑफ वॉटर' के साथ-साथ इस बार 'मडबाउंड' को पांच कैटेगरी और 'गेट आउट' को चार अलग-अलग कैटेगरी के लिए ऑस्कर के नॉमिनेट किया गया था। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड सैम रॉकवेल ने जीत लिया है। ये अवार्ड उन्हें थ्री बिलबोर्ड्स ऑउटसाइड इबिंग, मिसौरी के लिए दिया गया है।

गैरी ओल्डमेन बेस्ट एक्टर चुने गए। उन्हें उनकी फिल्म डार्केस्ट आवर में बेहतरीन एक्टिंग के लिए यह अवॉर्ड मिला। बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइल का अवॉर्ड डार्केस्ट ऑवर को दिया गया है। बेस्ट कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड फैंटम थ्रेड को दिया गया। बेस्ट डाक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवॉर्ड अकेरस को दिया गया। बेस्ट साउंड एडिटिंग और बेस्ट साउंड मिक्सिंग का अवॉर्ड डंकिर्क को दिया गया।

ग्रैग लैंडाकर, गैरी रिज्जो और मार्क वेनगार्टन को बेस्ट साउंड मिक्सिंग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया।
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड द शेप ऑफ वॉटर को दिया गया। फिल्म 13 ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल कर चुकी है।
बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म अ फैन्टैस्टिक वुमन को दिया गया। ये एक चीलीयन फिल्म है। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड एलिसन जैनी (आई, तोन्या) को दिया गया। कॉमेडियन जिमी किमेल ने समारोह को होस्ट किया। इस साल जेनिफर लॉरेंस और जोडी फोस्टर ने बेस्ट एक्ट्रेस के नाम को अनाउंस किया।

यह भी पढ़े... जानिए कैसे हुई Oscar awards की शुरुआत, कौन थे पहले विनर
ऑस्कर के इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस डेनियला वेगा ने अवॉर्ड प्रेजेंट किया। यह ऑस्कर हैशटैगमीटू और टाइम्स अप अभियान से प्रेरित बताया जा रहा है। इन दोनों के जरिए यौन उत्पीड़न, लैंगिक असमानता के खिलाफ अभियान चलाया गया था।
बेस्ट शॉर्ट फिल्म के लिए द साइलेंट चाइल्ड ने मारी बाजी। इस कैटेगरी में क्रिस ओवरटन और रशेल शेंटन विनर रहे।
बेस्ट डॉक्यूमेंटरी (शॉर्ट सब्जेक्ट) के लिए फिल्म हेवन इज ए ट्रैफिक जैम ऑन द 405 को मिला ऑस्कर। फ्रैंक स्टीफेल ने स्टेज पर पहुंच लिया अवॉर्ड।
फिल्म कोको के गाने रिमेंमबर मी को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला। बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म के लिए भी फिल्म कोको को अवॉर्ड दिया गया।
बेस्ट ओरिजनल स्कोर के लिए द शेप ऑफ वॉटर को अवॉर्ड दिया गया।
Blade Runner 2049 को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी, बेस्ट विजुअल इफेक्ट्ट का अवॉर्ड के लिए अवॉर्ड दिया गया।
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए गेट आउट को अवॉर्ड दिया गया।
बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड कॉल मी बाई योर नेम को मिला।
बेस्ट शॉर्ट फिल्म (एनिमेटेड) कैटेगरी में फिल्म डियर बास्केटबॉल विनर रही।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर एलिसन जेनी को फिल्म आई टोन्या के लिए दिया गया।
बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए अ फनटास्टिक वुमेन को अवॉर्ड दिया गया।
फिल्म ‘इकारस’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। फिल्म ओलिंपिक खेलों में डोपिंग की समस्या पर बनाई गई है।
फिल्म ‘फैंटम थ्रेड’ के लिए मार्क ब्रिजेस को बेस्ट कॉस्टयूम का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है।
Source: Bhaskarhindi.com
कोई टिप्पणी नहीं: