Breaking

Yamaha इसी साल लॉन्च करेगी तीन पहियों वाली Niken

Yamaha इसी साल लॉन्च करेगी तीन पहियों वाली Niken

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Yamaha Motor Company जल्द ही ऑटोमोबाइल बाजार में कई थ्री-व्हीलर लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने पिछले साल यामाहा एमटी-09 वाली यामाहा निकेन शोकेस की थी। कंपनी ने अबतक इस थ्री-व्हीलर मोटरसाइकल के बारे में और कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है। यामाहा जल्द ही बाजार में अपनी नई थ्री-व्हीलर लॉन्च करेगी जिसमें आगे दो पहिए होंगे जो बाइक को मोड़ते समय झुक जाएंगे। जापान की कंपनी यामाहा इस बाइक को लीनिंग मल्टी-व्हील सैगमेंट में उतारेगी। कंपनी ने पिछले साल टोक्यो मोटर शो में यामाहा निकेन को शोकस किया था, वहीं कई साल पहले 2014 में कंपनी ने पहली थ्री-व्हीलर ट्राइसिटी लॉन्च की थी। बता दें कि ट्राइसिटी तीन पहियों वाली सवारी स्कूटर थी।

Related image

यामाहा मोटर कंपनी के प्रसिडेंट और सीईओ योशिहिरो हिदाका ने यह कन्फर्म किया है कि आने वाले समय में कंपनी थ्री-व्हीलर सैगमेंट में और भी वाहन पेश करने वाली है जिनपर फिलहाल कंपनी की रिसर्च और डेवेलपमेंट टीम काम कर रही है। योशिहिरो ने कहा कि, “हमारी कंपनी बढ़ती दुनिया के हिसाब से और भी ज्यादा आधुनिक बनाए जा रहे हैं। ये LMW या कहें तो लीनिंग मल्टी-व्हील के प्रोडक्ट लाइन-अप हैं। 2014 में हमने ट्राइसिटी लॉन्च की थी और उसके बाद से ही यामाहा की रिसर्च एंड डेवेलपमेंट टीम ने इसपर काम किया है और 2017 टोक्यो मोटर शो में यामाहा निकेन को शोकेस किया गया जिसे 2018 में लॉन्च किया जाएगा।”

yamaha announces more three wheelers

यामाहा के सीईओ ने एक प्रेजेंटेशन दिखाया जिसमें ऐसे ही एक तीन पहियों वाले वाहन की एक ब्लर इमेज दिखाई गई। ये वाहन तीन पहियों वाली स्कूटर ट्राइसिटी और 2017 में शोकेस हुई यामाहा निकेन के बीच की जगह लेगी। उन्होंने संकेत दिया कि बाजार में लॉन्च होने वाला अगला तीन पहिया वाहन मिडलवेट मशीन होगी जो इस सैगमेंट का हिस्सा बनेगी। अगले थ्री-व्हीलर के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है लेकिन हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मिडलवेट थ्री-व्हीलर में 321cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जा सकता है जो फिलहाल यामाहा YZF-R3 में दिया जा रहा है।

Image result for yamaha niken 

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.