धरती के कुछ अनसुलझे रहस्य, जिनसे आज तक नहीं उठा पर्दा

डिजिटल डेस्क । दुनिया में जितने देश है उतने ही प्रथाएं, नियम, कायदे, कानून और सोच भी है। हर देश का इतिहास भी है और उनके रहस्य भी है। पूरी दुनिया में अनेकों ऐसी बातें होती हैं या प्रतिदिन घटित होती रहती हैं जिनके बारे में हमें पता ही नहीं चलता है। दरअसल दुनिया का निर्माण ईश्वर ने किया हैं और ईश्वर ने दुनिया में कई ऐसे रहस्य भी बनाए हैं जिन्हें इंसान खोज रहा हैं। काफी हद तक मानव उन रहस्यों को सुलझा चुका है, लेकिन अब भी कुछ ऐसे रहस्य है जिन पर से पर्दा नहीं उठ पया हैं। आप हम आपको कुछ ऐसे ही रहस्यों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए जानते दुनियाभर के कुछ अजब गजब रोचक फैक्ट्स।
- नीदरलैंड के गीथूर्न नामक गांव में कहीं कोई सड़क नहीं है। यहां सभी मकानों को नहरों और लकड़ी के पुलों के द्वारा जोड़कर बनाया गया है।
- दुनियाभर में मशहूर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को पहले मिस्त्र में लगाने का प्लान था। जब इसे स्वेज नहर पर लगाने की बात कही गई तो फिर इसे पुराने स्टाइल और डिजाइन का कहकर रिजेक्ट कर दिया गया था।
- दरियाई घोड़े का दूध गुलाबी रंग का होता है। उनके शरीर में पाए जाने वाले दो तरह के एसिड्स की पारस्परिक क्रिया के कारण ऐसा होता है।
- अंटार्कटिका से निकलने वाले एक ग्लेशियर को खूनी झरना कहा जाता है। ऑक्सिडाइज्ड सॉल्ट के कारण इससे निकलने वाले पानी का रंग लाल हो जाता है।
- एक सिंगल को फिंगर कहा जाता है, जबकि केलों के गुच्छे या समूह को हैंड कहा जाता है।
- सीहॉर्स नामक समुद्री मछली दुनिया की एकलौती ऐसी प्रजाति है, जिसमें नर गर्भधारण करके संतान को जन्म देता है।
-हमारे दिल की धड़कन को नियंत्रण में रखने के लिए एक चिकित्सीय उपकरण का निर्माण किया गया है जिसे पेसमेकर कहा जाता है।

- किसी भी व्यक्ति के शरीर में औसतन 4 ग्राम आयरन होता गै जिससे लगभग 7.6 सेंटीमीटर लंबी कील तक का निर्माण आसानी से किया जा सकता है।
- अंतरिक्ष यात्रियों के हेलमेट में नाक में खुजली की दिक्कत होने पर इसमें खुजली करने के लिए एक विशेष उपकरण होता है।
कोई टिप्पणी नहीं: