Breaking

IND vs SA: पहला वनडे आज, डरबन में एक भी मैच नहीं जीती है टीम इंडिया

INDvsSA: पहला वनडे आज, डरबन में एक भी मैच नहीं जीती है टीम इंडिया




डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच गुरुवार को डरबन में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मैच भारतीय समय के मुताबिक 4:30 बजे से किंग्समीड ग्राउंड पर खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया का पूरा फोकस वनडे सीरीज पर है। हालांकि टीम इंडिया का रिकॉर्ड डरबन में बेहद ही खराब रहा है और टीम इंडिया आज तक वहां एक भी मैच नहीं जीत पाई है। बता दें कि टीम इंडिया टेस्ट सीरीज 2-1 से हार गई थी।

26 सालों में एक भी मैच नहीं जीती इंडिया
टीम इंडिया का डरबन में रिकॉर्ड बेहद ही खराब रहा है और यहां पर आज तक इंडिया को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। टीम इंडिया ने पिछले 26 सालों में साउथ अफ्रीका से यहां पर 7 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें से 6 मैच साउथ अफ्रीका ने जीते हैं और एक मैच कैंसिल हो गया था। टीम इंडिया ने 1992 से अब तक साउथ अफ्रीका में 4 वनडे सीरीज खेल चुकी है, जिसमें से दो सीरीज में तो एक भी मैच नहीं जीत सकी है। अब विराट ब्रिगेड के पास इस शर्मनाक रिकॉर्ड को तोड़ने और इतिहास बदलने का मौका है।

आज जीते तो बन जाएंगे नंबर-1 
इसके साथ ही टीम इंडिया के पास फिर से नंबर-1 बनने का मौका है। अगर टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे जीत लेती है, तो वो फिर से आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच जाएगी। फिलहाल 120 पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका पहले नंबर पर और 119 पॉइंट्स के साथ इंडिया दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा अगर टीम इंडिया इस सीरीज को जीत लेती है, तो ये उसकी लगातार 9वीं वनडे सीरीज जीत होगी।

कैसी है डरबन की पिच ?
डरबन को साउथ अफ्रीका की तेज पिचों के लिए जाना जाता है और इस बार भी यहां तेज और उछाल भरी पिच ही मिलेगी। बताया जा रहा है कि पिच पर घास हैं और इससे बॉलर्स को फायदा होगा। हालांकि बैट्समैन के लिए ये पिच फायदेमंद नहीं है। डरबन में पहले बैटिंग करना फायदेमंद है, लेकिन डे-नाइट मैच होने की वजह से यहां बाद में बैटिंग करने वाली टीम को फायदा हो सकता है। टेस्ट सीरीज में तो टीम इंडिया बॉलर्स के बलबूते टक्कर दे सकी, लेकिन वनडे में जीतने के लिए बैट्समैन का चलना बहुत कारगर होगा।

ये हो सकती हैं टीमें : 
इंडिया : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कैप्टन), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका : हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, एडेन मारक्रम, फॉफ डु प्लेसिस (कैप्टन), जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिल फैलुकवायो, कगीसो रबादा, खायालिला जोंडो, इमरान ताहिर।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.